फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Controversial audio of Shahid Manzoor and his son went viral, now clarifies

Meerut: शाहिद मंजूर और उनके बेटे के विवादित ऑडियो वायरल, अब दी ये सफाई

Tue, 19 Mar 2024 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Mar 2024 12:08 PM IST
सार

चुनावी सरगर्मियों के बीच विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी और आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। मेरठ से सपा नेता शाहिद मंजूर और उनके बेटे के कुछ ऑडियो वायरल हो गए जिसमें वह विवादित बोल कह रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Controversial audio of Shahid Manzoor and his son went viral, now clarifies
सपा नेता शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकतरफ लोकसभा चुनाव का शोर तेज होता जा रहा है तो दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और उनके बेटे नवाजिश के तीन ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें विवादित बोल हैं।

विज्ञापन


दो वीडियो में नवाजिश एक व्यक्ति को कह रहे हैं कि तुम्हारे भाई लगते होंगे, फिर भी लिख रहे हो कि किसी और पर दांव खेल सकती है पार्टी। किसके टिकट का दावा कर रहे हो। करो दावा, जहां जाकर करना है करो। सपा हाईकमान के दो नेताओं के नाम लेते हुए कहते हैं कि उनसे जाकर भी कह सकते हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रामपुर तिराहा कांड फैसला: ADJ शक्ति सिंह ने एक वर्ष में लिखी कानून की इबारत, लगातार सुनवाई के बाद दिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीसरे ऑडियो में शाहिद मंजूर उस व्यक्ति को कह रहे हैं कि नवाजिश ने तुम्हे गाली नहीं दी है। वो व्यक्ति कहता है कि आप आॉडियो आकर सुन लीजिए। इस पर शाहिद मंजूर कहते हैं कि तुम तो मुझसे ही कह रहे हो कि मिठाई बंट गई है। नवाजिश ने कुछ नहीं कहा। अगर कहा भी है तो जाओ जो करना है कर लो।

किठौर का व्यक्ति है, जो इस तरह से ऑडियो वायरल कर रहा है। नवाजिश ने उसे गाली नहीं दी है, न ही ऑडियो में गाली है। न ही मैंने कोई विवादित बात कही है। लोकसभा चुनाव होने वाला है, इसलिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। - शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री

पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और उनके बेटे के नाम से ऑडियो वायरल हो रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। ऑडियो हाईकमान को भेज दिए हैं। हाईकमान के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - विपिन चौधरी, जिलाध्यक्ष, सपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed