{"_id":"6492a1bafc437fd3550698e3","slug":"meerut-constable-posted-on-prv-found-roaming-on-stolen-bike-suspended-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: चोरी की बाइक पर घूमता मिला PRV पर तैनात सिपाही, कागजात मांगे तो सकपकाया, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: चोरी की बाइक पर घूमता मिला PRV पर तैनात सिपाही, कागजात मांगे तो सकपकाया, निलंबित
Wed, 21 Jun 2023 12:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:44 PM IST
सार
दूसरों को नसीहत देने वाली पुलिस खुद चोरी के वाहन चला रही है। चेकिंग के दौरान सिपाही को चोरी की बाइक पर देखकर टीम भी हैरान रह गई। टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो सिपाही सकपका गया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एक तरफ बाइक सहित अन्य वाहन चोर पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं तो दूसरी ओर एक सिपाही खुद चोरी की बाइक पर घूमते हुए मिला। ब्रह्मपुरी पुलिस ने यहां भूमिया पुल पर चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा तो टीम भी दंग रह गई। आरोपी श्याम बाबू है। वह हाथरस का रहने वाला है और लिसाड़ीगेट थाने की पीआरवी पर तैनात है। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उसे निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार देर शाम ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक और अन्य पुलिसकर्मी भूमिया पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भूमिया पुल की तरफ से आ रहे बाइक सवार श्याम बाबू को रोका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामला: अश्लील वीडियो प्रकरण में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता सकौती से गिरफ्तार
विज्ञापन
छानबीन में पता चला कि वह पीआरवी पर तैनात सिपाही है और हाथरस का निवासी है। पहले तो उसने पुलिस का रौब गालिब करके बचने का प्रयास किया। इसके बाद दरोगा ने उसे बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। बाद में उन्होंने बाइक का नंबर पोर्टल पर डालकर चेक किया तो पता चला कि बाइक चोरी की है।
थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिपाही लिसाड़ी गेट थाने में तैनात है। उसकी डयूटी रात में चल रही थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के निर्देश देकर सीओ ब्रह्मपुरी से रिपोर्ट मांगी गई है।