फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Constable posted at Arvind Kejriwal's residence in Delhi goes missing from home

Meerut: अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनात सिपाही आठ दिन से लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Mon, 03 Apr 2023 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Apr 2023 04:15 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही 26 मार्च से लापता है। बताया गया कि वह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर तैनात है, छुट्टी के बाद घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
Meerut: Constable posted at Arvind Kejriwal's residence in Delhi goes missing from home
सिपाही लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही गोपीचंद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। हालांकि सिपाही के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी स्थानों पर तलाश किया लेकिन इसके बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। सिपाही की पत्नी रेखा रानी ने सरधना थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं, जल्द बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: ईशा हत्याकांड में खुलासा, प्रेमी बोला- नवरात्र में कर रही थी ऐसी जिद, नहीं कर सकता था पूरी; मार दिया
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गोपीचंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर वर्तमान में ड्यूटी पर तैनात है जो 13 मार्च को छुट्टी लेकर गांव में आया हुआ था। जबकि आगामी 7 अप्रैल तक छुट्टी पर है। बीते 26 मार्च की देर शाम करीब गोपीचंद घर बिना बताए कहीं चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पत्नी रेखा को फोन करते हुए थोड़ी देर में आने की बात भी कही थी। देर रात तक घर नहीं पहुंने पर परिजनों ने कई जगहों पर जानकारी की जबकि गोपीचंद का फोन बंद मिला। परिजनों ने दिल्ली व सरधना थाना में गुमशुदुगी दर्ज कराई। सिपाही की पत्नी रेखा ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर जल्द बरामदगी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed