फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Conflict in Congress, Executive member filed a case against the District President

Meerut: कांग्रेस में घमासान, जिलाध्यक्ष पर कार्यकारिणी सदस्य ने कराया मुकदमा, जिलाध्यक्ष ने भी कराया क्रॉस केस

Wed, 21 Aug 2024 11:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 11:28 PM IST
सार

कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र पांचाल ने जिलाध्यक्ष अवनीश काजला पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। काजला ने भी क्रॉस केस करा दिया है। 

विज्ञापन
Meerut: Conflict in Congress, Executive member filed a case against the District President
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला पर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने बताया कि वह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। कुछ दिन पहले उनके चैंबर पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कांग्रेस फ्रंटल जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता से फोन करते हुए जितेंद्र पांचाल के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस संबंध में अधिवक्ता ने थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप था कि 14 जुलाई को अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल ने पार्टी के नाम से एक फर्जी बैठक की। इसमें कांग्रेस पार्टी के सरधना कमेटी में नगर अध्यक्ष एवं अन्य पद पर मनोनयन की अवैध रूप घोषणा की। इससे पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अधिवक्ता जितेंद्र पांचाल, शाहनवाज मिर्जा, सईद कुरैशी, राहुल जडोदिया, संजय गुप्ता, इरफान, रिजवान खां सहित दस से 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मुकदमों में जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed