{"_id":"69f4c0ae7522df21b608704f","slug":"meerut-college-b-com-honors-course-gets-approval-admission-will-be-on-60-seats-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज: बीकॉम ऑनर्स कोर्स को मिली मंजूरी, 60 सीटों पर होंगे प्रवेश, जानें कब शुरू होगा नया पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज: बीकॉम ऑनर्स कोर्स को मिली मंजूरी, 60 सीटों पर होंगे प्रवेश, जानें कब शुरू होगा नया पाठ्यक्रम
Fri, 01 May 2026 08:33 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 01 May 2026 08:33 PM IST
सार
Meerut News: मेरठ कॉलेज को चौधरी चरण सिंह विवि से बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम की अनुमति मिल गई है। शैक्षिक सत्र 2026-27 से इसे शुरू किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस नए पाठ्यक्रम का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज मेरठ।
- फोटो : Meerut College site
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मेरठ कॉलेज ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम की संबद्धता मिल गई है। यह पाठ्यक्रम आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 से शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अब छात्रों को पारंपरिक बीकॉम के अलावा बीकॉम ऑनर्स में भी अध्ययन का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीकॉम ऑनर्स तीन से चार वर्ष का पूर्णकालिक स्नातक पाठ्यक्रम है। इसे फाइनेंस, अकाउंटिंग और मैनेजमेंट जैसे विषयों में गहन ज्ञान और व्यावसायिक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस कोर्स में छात्रों को आधुनिक वाणिज्यिक शिक्षा, वित्तीय विश्लेषण, लेखांकन सिद्धांत और प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज सचिव विवेक कुमार गर्ग ने बताया कि मेरठ कॉलेज हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रयासरत रहा है। बीकॉम ऑनर्स की शुरुआत से अब स्थानीय छात्रों को महानगरों जैसे संस्थानों के स्तर की वाणिज्य शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इसे छात्रों के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम बताया।
उन्होंने बताया कि कॉलेज का लक्ष्य है कि दिल्ली से भी कम से कम 20 प्रतिशत छात्र यहां प्रवेश लें। उन्होंने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल के संचालन से दिल्ली और मेरठ के बीच दूरी काफी कम हो गई है और अब लगभग 50 मिनट में यात्रा संभव है, जिससे बाहरी छात्रों के लिए भी कॉलेज आकर्षक विकल्प बन रहा है।
प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने कहा कि बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की शैक्षणिक प्रगति का नया अध्याय है। यह कोर्स छात्रों को वाणिज्य और प्रबंधन के क्षेत्र में मजबूत आधार देगा और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।
प्रेस प्रवक्ता प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि यह कोर्स व्यावसायिक दृष्टि से बेहद उपयोगी है और सीए, सीएस, सीएमए व एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों के लिए मजबूत नींव तैयार करता है। बीकॉम ऑनर्स करने के बाद छात्रों के लिए फाइनेंशियल एनालिस्ट, अकाउंटेंट, टैक्स कंसल्टेंट और मैनेजर जैसे करियर विकल्प उपलब्ध होंगे। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे इस नए पाठ्यक्रम का लाभ उठाएं और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें।
ये भी देखें...
Meerut: सौरभ हत्याकांड में आई बड़ी खबर, साहिल की वकील ने कोर्ट में दी चार गवाहों-साक्ष्यों की सूची, एसओ तलब
ये भी देखें...
Meerut: सौरभ हत्याकांड में आई बड़ी खबर, साहिल की वकील ने कोर्ट में दी चार गवाहों-साक्ष्यों की सूची, एसओ तलब