फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Car riders beat up employees for demanding toll, accused caught on CCTV

Meerut: टोल मांगने पर कार सवारों ने कर्मचारियों को डंडों से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, एक हिरासत में लिया

Mon, 16 May 2022 12:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 May 2022 12:04 PM IST
सार

मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को फिर से हंगामा हुआ। यहां टोल मांगने पर कुछ युवकों ने टोल कर्मियों के साथ बहसबाजी कर फरार हो गए। आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही आरोपी युवक कार लेकर दोबारा टोल पर पहुंचे और टोल कर्मियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Car riders beat up employees for demanding toll, accused caught on CCTV
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रहे कार सवार युवकों ने टोल कर्मियों के साथ टोल टैक्स मांगने को लेकर जमकर मारपीट की। जिसमें, दो कर्मी घायल हो गए। भाग रहे आरोपी युवकों में से एक युवक को पुलिस ने अन्य टोल कर्मियों की सहायता से पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर सोमवार सुबह कार में सवार होकर आधा दर्जन युवक जा रहे थे। टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद टोल कर्मियों ने टोल टैक्स मांगा तो युवक टोल कर्मियों से बहस करने लगे। मामला बढ़ने पर युवक टैक्स देकर मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: बाबा टिकैत के करीबी रहे गुलाम मोहम्मद जौला का हृदय गति रुकने से निधन, मंच संचालन में थे माहिर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही आरोपी युवक कार लेकर दोबारा टोल पर पहुंचे और टोल कर्मियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में टोल कर्मचारी अमित मलिक व टोल एंबुलेंस के चालक सुंदर घायल हो गए। टोल कर्मियों को एकत्रित होते देख आरोपी कार में बैठकर भागने लगे। इसी बीच दौराला पुलिस की जीप भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने भाग रहे कार सवार एक युवक को टोल कर्मियों की सहायता से पकड़ लिया। बाकी आरोपी कार में बैठकर भागने में सफल रहे। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है। पकड़ा गया आरोपी मोदीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed