फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Building Owner Accuses Canara Bank of Illegal Land Occupation and ₹90 Lakh Rent Dues

मेरठ में केनरा बैंक पर आरोप: बिल्डिंग मालिक का दावा-कब्जाई आठ हजार वर्गफुट जमीन, 90 लाख किराया बकाया

Sat, 22 Aug 2026 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Aug 2026 03:16 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में बिल्डिंग मालिक ने केनरा बैंक पर करीब आठ हजार वर्गफुट जमीन पर अवैध कब्जे और करीब 90 लाख रुपये किराया बकाया होने का आरोप लगाया है। बैंक की ओर से पक्ष सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Meerut: Building Owner Accuses Canara Bank of Illegal Land Occupation and ₹90 Lakh Rent Dues
शिकायत पत्र के साथ बिल्डिंग मालिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में केनरा बैंक को लेकर जमीन और किराये का विवाद सामने आया है। बैंक परिसर की बिल्डिंग के मालिक उधमी गौरव के बेटे और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता निकुंज जैन ने बैंक पर कई वर्षों से किराया नहीं देने और करीब आठ हजार वर्गफुट जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। शनिवार को बिल्डिंग परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


40 साल पहले लीज पर दी गई थी बिल्डिंग
निकुंज जैन के अनुसार, करीब 40 वर्ष पहले उनकी दादी सुधा जैन ने बैंक संचालन के लिए अपनी बिल्डिंग तत्कालीन सिंडिकेट बैंक को लीज पर दी थी। बाद में सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय हो गया। उनका दावा है कि विलय के बाद से किराये के भुगतान को लेकर विवाद शुरू हुआ और बैंक की ओर से किराया नहीं दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिग्विजय भाटी मामला: बेअंदाजगी अविनाश पांडेय को पड़ी भारी, महज पांच महीने में छिनी कप्तानी, अब तक ये कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल का करीब 90 लाख किराया बकाया होने का दावा
बिल्डिंग मालिक का दावा है कि बैंक पर करीब तीन वर्षों का लगभग 90 लाख रुपये किराया बकाया है। उनका आरोप है कि कई बार बकाया किराया मांगे जाने के बावजूद बैंक अधिकारियों की ओर से भुगतान नहीं किया गया। इसी के साथ उन्होंने बैंक पर करीब आठ हजार वर्गफुट जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत के बाद फैक्ट्री पर युवकों के पहुंचने का आरोप
निकुंज जैन का आरोप है कि मामले की शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों से करने के बाद उनकी फैक्ट्री पर दर्जनों युवक पहुंचे और उन्हें धमकाया गया। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी से भी शिकायत की, लेकिन आरोप है कि अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और आरबीआई को भेजे पत्र
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता निकुंज जैन ने बताया कि विवाद के समाधान और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल और भारतीय रिजर्व बैंक को पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने मामले की जांच कर उचित समाधान की मांग की है।

बैंक का पक्ष सामने नहीं आया
मामले में लगाए गए आरोप बिल्डिंग मालिक और उनके बेटे की ओर से हैं। बैंक की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई पक्ष या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में जमीन पर कब्जे और किराये की बकाया राशि से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed