फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: brothal racket busted in hotel, girls from Assam and Delhi, six including the operator arrested

Meerut: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, असम और दिल्ली से आईं थी युवतियां, संचालक समेत छह पकड़े

Fri, 21 Feb 2025 12:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 21 Feb 2025 12:10 AM IST
सार

मेरठ में होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम ने होटल मालिक अर्जुन और तीन युवतियां समेत छह को पकड़ा है।

विज्ञापन
Meerut: brothal racket busted in hotel, girls from Assam and Delhi, six including the operator arrested
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एवी होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल मालिक अर्जुन और तीन युवतियां समेत छह को पकड़ा है। दो युवती असम और एक दिल्ली की बताई गई है। अश्लील सामग्री भी मिली है। पुलिस ने होटल मालिक और दो ग्राहकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन व्हाट्सएप और मेसेंजर पर फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाते थे। दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक रकम वसूलते थे। पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है। होटल मालिक सहित छह को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एसएसपी डा. विपिन ताडा को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एवी होटल में वेश्यावृति चल रही है। इसके बाद एसएसपी ने एएसपी ब्रह्मपुरी के नेतृत्व में एएचटीयू और टीपी नगर थाने की टीम का गठन किया। टीपी नगर के चौकी प्रभारी को इस कार्रवाई से दूर रखा गया।

गुरुवार को टीम होटल में पहुंची तो अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखकर होटल के कमरों में मौजूद युवक-युवतियां भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि मलियाना चौकी इंचार्ज के संरक्षण में होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था।

पुलिस ने होटल संचालक अर्जुन निवासी कृष्णापुरी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ तीन युवती असम और दिल्ली निवासी भी पकड़ी गई। पुलिस ने मौके पर छोटू, जीतू उर्फ जितेंद्र, तरुण, मुकेश, अंकित को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

Meerut: brothal racket busted in hotel, girls from Assam and Delhi, six including the operator arrested
होटल में देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला

इनसे पूछताछ एएचटीयू की टीम कर रही है। पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह असम, मिजोरियम, दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई जगह से युवतियों को बुलाता है। ऑनलाइन व्हाट्सएप और मैसेंजर के जरिए युवतियों के फोटो लोगों को भेजकर होटल में कमरा देकर देह व्यापार का काम कराता है। इसने यह होटल किराए पर ले रखा है।

इस होटल का मालिक जोगेंद्र बताया जा रहा है, जिसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि होटल से अश्लील सामग्री भी बरामद की गई है। होटल मालिक समेत ग्राहकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पहले ग्राहक बनकर गई पुलिस, फिर मारा छापा
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सादे कपड़ों में होटल के बाहर पुलिसकर्मी को तैनात किया गया। जब युवतियां होटल के अन्दर पहुंची और कुछ युवक आए तो सिपाही को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर भेजा। उसका सिग्नल मिलते ही टीम ने छापा मारा।

शहर के कई होटलों में चल रहा है देह व्यापार
बताया जा रहा है कि पुलिस के संरक्षण में कई होटलों में देह व्यापार का काम बाहर की युवतियां आकर कर रही हैं। एसपी सिटी ने बताया कि कुछ और होटलों की शिकायत मिली है। वहां भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed