फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Blue Drum Murder Case: Defence Questions CCTV Footage and Arrest Procedure

नीला ड्रम हत्याकांड: अंतिम चरण की सुनवाई में सीसीटीवी फुटेज पर सवाल, गिरफ्तारी प्रक्रिया पर बचाव पक्ष का हमला

Wed, 08 Jul 2026 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2026 04:49 PM IST
सार

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अंतिम बहस के दौरान बचाव पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज, गिरफ्तारी की प्रक्रिया और स्वतंत्र गवाहों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। मामले की सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder Case: Defence Questions CCTV Footage and Arrest Procedure
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में जिला न्यायालय में अंतिम बहस जारी है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोपी मुस्कान और साहिल की गिरफ्तारी, कथित बरामदगी और पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल उठाए। मामले की सुनवाई जिला जज अरविंद मिश्रा की अदालत में चल रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में 68.2 मिमी बारिश, जलभराव से शहर बेहाल, आठ बिजलीघर ठप, 10 जुलाई तक बारिश के आसार

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और स्वतंत्र गवाह पर उठाए सवाल
जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे के अनुसार, बचाव पक्ष की अधिवक्ता रेखा जैन ने अदालत में कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान थाने की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही गिरफ्तारी और कथित बरामदगी के समय कोई स्वतंत्र गवाह भी मौजूद नहीं था।

बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि आरोपियों की निशानदेही पर नीले ड्रम से शव बरामद होने का दावा किया गया, लेकिन गिरफ्तारी से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों का पर्याप्त रिकॉर्ड अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया।

मुख्य गवाह के बयान पर भी सवाल
बहस के दौरान बचाव पक्ष ने मृतक सौरभ के भाई बबलू के बयान पर भी सवाल उठाए। अदालत में कहा गया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के समय बबलू के साथ उसके मित्र भी मौजूद थे, लेकिन उनके बयान जांच में दर्ज नहीं किए गए।

विज्ञापन

संपत्ति विवाद का भी किया जिक्र
बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष यह दलील भी दोहराई कि प्राथमिकी संपत्ति विवाद के कारण दर्ज कराई गई। वहीं अभियोजन पक्ष इससे पहले अपने गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपों को सही ठहराने का प्रयास कर चुका है। अब इस बहुचर्चित मामले में अंतिम बहस का दौर जारी है। अदालत में बुधवार को भी सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed