{"_id":"6a3ab76a4fd4b019e0080ea3","slug":"meerut-bar-association-paid-tribute-to-the-students-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1226318-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ बार संघ ने छात्रों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ बार संघ ने छात्रों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लखनऊ के अलीगंज की इमारत के कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत होने पर मेरठ बार एसोसिएशन के द्वारा गहन शोक प्रकट किया गया। मेरठ बार की एक शोक सभा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा एवं महामंत्री परवेज आलम के द्वारा की गई। शोक सभा में सभी 15 छात्रों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। साथ ही लखनऊ के अलीगंज में हुए विदारक दुर्घटना में उनके परिजनों को शीघ्र उचित मुआवजा देते हुए घायलों को सर्वोत्तम उपचार दिए जाने की सरकार से मांग की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- --