फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut ATS team has arrested former soldier from Hapur of Uttar Pradesh

यूपी: हापुड़ से पूर्व फौजी समेत दो गिरफ्तार, एटीएस की टीम कर रही पूछताछ, खुल सकते हैं बड़े राज

Fri, 08 Jan 2021 03:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Jan 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Meerut ATS team has arrested former soldier from Hapur of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

एटीएस मेरठ ने शुक्रवार को हापुड़ निवासी पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया तो यूपी एटीएस की दूसरी टीम ने सौरभ के साथी अनस को गोधरा गुजरात से दबोचा है। पूछताछ में सामने आया है कि सौरभ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय जानकारी भेजता था। एटीएस की टीम आरोपी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। आरोप है कि पूर्व फौजी देश की आंतरिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं को लीक कर रहा था। एटीएस ने इस संबंध में तमाम साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सावधान! वेब सीरीज पर अश्लीलता देख बदली बच्चों की जिंदगी, लग रही ये खतरनाक बीमारी
विज्ञापन


एटीएस की टीम ने हापुड़ जिले से यह गिरफ्तारी की है। एटीएस ने इससे पहले भी पूर्व फौजी को हिरासत में लिया था। लेकिन उस समय पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। अब एटीएस की विशेष टीम ने आज फिर हिरासत में लिया। सौरभ नाम के इस युवक को एटीएस की टीम लखनऊ लेकर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी से नौकरी बहाल कराने के लिए बर्खास्त होमगार्ड ने किया मासूम बच्चे का अपहरण और फिर...

यह हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना के बिहुनी गांव का रहने वाला है। सौरभ छह माह पहले ही सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। इस संबंध में लखनऊ के एटीएस थाने में सौरभ शर्मा के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसे गिरफ्तार कर लिया है।

एक पूर्व सैनिक सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अन्य देशों को भेजता था। अभियुक्त ने ATS के द्वारा की जा रही जांच के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।इस आधार पर अभियुक्त को गिरफ़्तार किया गया है -प्रशांत कुमार, ADG कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed