फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Child kidnapped from Zahidpur, recovered from Parikshitgarh

सीएम योगी से नौकरी बहाल कराने के लिए बर्खास्त होमगार्ड ने किया मासूम बच्चे का अपहरण और फिर...

Fri, 08 Jan 2021 02:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Child kidnapped from Zahidpur, recovered from Parikshitgarh
लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यानाथ से अपनी नौकरी बहाल कराने के लिए बर्खास्त होमगार्ड ने एक खौफनाक साजिश रची। हालांकि पुलिस ने 18 घंटों में ही घटना का खुलासा कर दिया। दरअसल, आरोपी सोनू ने अपने पड़ोसी के आठ साल के बच्चे का अपहरण किया था। वह बच्चे को अपना बेटा बनाकर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के सामने पेश करना चाहता था ताकि उसकी दुहाई देकर नौकरी की बहाली की मांग कर सके।

विज्ञापन


यह मामला मेरठ में खरखौदा के जाहिदपुर गांव का है। मूलरूप से गांव फफूंडा निवासी रोहित पुत्र हरलाल तीन माह पहले पत्नी सोनिया और तीन बच्चे प्रियांशु (8), पीनू (3) और बेटी रौनक (2) वर्ष के साथ गांव जाहिदपुर में किराए के मकान में रहा है। रोहित मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। शाम को प्रियांशु घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गया। परिजनों से कई जगह तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पास के मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो एक पड़ोस का ही युवक सोनू पुत्र रामेश्वर बच्चे को ले जाते दिखाई दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने सोनू, भूषण, दीपक, राहुल और शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अपहरण की सूचना मिलते ही सीओ किठौर ब्रजेश कुमार जाहिदपुर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सर्विलांस टीम ने आरोपी युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह परीक्षितगढ़ में मिली। इसके आधार पर सीओ किठौर के निर्देशन में बनाई गई टीमों ने दबिश दी। पुलिस ने अपह्रत बच्चे प्रियांशु को बरामद कर आरोपी सोनू को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर चीख-चीखकर रोने लगा पति, तस्वीरें


बडे़ बेटे की मौत के बाद परिवार ने छोड़ा था फफूंडा
रोहित ने बताया कि वह जाहिदपुर में उसका मकान तालाब किनारे पर था। बड़ा बेटा खेलते समय तालाब में गिर गया था। पुलिस ने काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया था। तभी से पत्नी सोनिया गुमसुम रहती थी। इसलिए उसने फफूंडा गांव छोड़ दिया। अपह्त बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिवार में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें: सावधान! वेब सीरीज पर अश्लीलता देख बदली बच्चों की जिंदगी, लग रही ये खतरनाक बीमारी

होमगार्ड से बर्खास्त है आरोपी सोनू
पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू पहले होमगार्ड था। चार साल पहले गलत व्यवहार और कई अन्य मामलों के कारण उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। सीओ किठौर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे की सकुशल बरामदगी पर एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed