फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: At present the metro going from Meerut South to Modipuram will not stop at MES Colony station

Meerut:  एमईएस कॉलोनी स्टेशन पर फिलहाल नहीं रुकेगी मेरठ साउथ से मोदीपुरम जाने वाली मेट्रो, ये है वजह

Sat, 28 Feb 2026 10:21 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 28 Feb 2026 10:21 AM IST
सार

मेट्रो मेट्रो शुरू हुई नहीं कि तकनीकी खराबी आ गई है। मोदीपुरम से मेरठ साउथ जाने वालीं मेट्रो एमईएस कॉलोनी स्टेशन पर रुकेगी। वहीं यात्रियों के साथ कर्मचारियों ने अभद्रता की, जिससे उनके प्रशिक्षण की कमी साफ नजर आई। 

विज्ञापन
Meerut: At present the metro going from Meerut South to Modipuram will not stop at MES Colony station
मेरठ मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस (नमो भारत) कॉरिडोर के एमईएस कॉलोनी स्टेशन का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। तकनीकी खराबी के कारण इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फिलहाल ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। एनसीआरटीसी का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन संबंधी कारणों से यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ तकनीकी समस्या के कारण मेरठ साउथ से मोदीपुरम जाने वाली मेट्रो फिलहाल एमईएस कॉलोनी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर लगातार घोषणाएं की जा रही हैं और नोटिस भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि व्यवस्था सामान्य होने तक वे एमईएस स्टेशन के बजाय उससे पहले या अगले स्टेशन का उपयोग करें। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि इस बदलाव के कारण यात्रियों को किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। साथ ही बताया कि मोदीपुरम से मेरठ साउथ जाने वालीं मेट्रो इस स्टेशन पर रुकेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था की कमी से यात्री परेशान, एक घंटे तक नहीं दिया बाहर जाने
एमईएस स्टेशन पर मेट्रो को न रोके जाने के निर्णय की जानकारी एनसीआरटीसी ने पहले यात्रियों को नहीं दी थी। इस लापरवाही का खमियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ा। शुक्रवार को शताब्दीनगर से एमईएस स्टेशन के लिए यात्रा कर रहे अजय कुमार भी इस लापरवाही का शिकार हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो उन्हें मेट्रो के एमईएस स्टेशन पर नहीं रुकने की जानकारी नहीं दी गई और जब उन्होंने स्टेशन स्टाफ से बात की तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। करीब एक घंटे तक उन्हें स्टेशन से नहीं जाने दिया। स्टाफ उनसे 210 रुपये जुर्माना मांग रहा था, हालांकि बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद यात्री को जाने दिया गया।
 
विज्ञापन

अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने 30 रुपये का ऑनलाइन टिकट लेकर शाम 4:50 बजे शताब्दी नगर से अपनी यात्रा शुरू की। आरोप है कि जब वह एमईएस स्टेशन पहुंचे तो मेट्रो नहीं रुकी। इस पर उन्होंने आपातकालीन बटन के जरिए महिला चालक से संपर्क किया। चालक ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए उन्हें अगले स्टेशन डोरली पर उतरने को कहा। अजय ने बताया कि जब वह डोरली स्टेशन पर उतरे तो वहां तैनात कर्मचारी ने उनकी बात सुनने के बजाय उन पर गलत स्टेशन पर आने का आरोप लगाया और वापस एमईएस जाकर ही बाहर निकलने की बात कही।
 

अजय ने बताया कि जब दूसरी मेट्रो से वापस एमईएस स्टेशन पहुंचे तो वहां के एएफसी गेट पर भी उनका टिकट स्कैन नहीं हुआ। आरोप है कि एमईएस स्टेशन पर तैनात कर्मचारी ने अपनी गलती मानने के बजाय उन पर 210 रुपये का जुर्माना ठोक दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली और उन्हें लगभग एक घंटे तक स्टेशन से जाने नहीं दिया। यात्री का आरोप है कि स्टेशन के कर्मचारियों को खुद इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं।
 

उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मिली राहत
बाद में यात्री ने जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स से संपर्क किया। मामला संज्ञान में आते ही पुनीत वत्स ने मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसके बाद बिना जुर्माना वसूले अजय कुमार को स्टेशन से बाहर जाने दिया गया। इस घटना ने एनसीआरटीसी के कर्मचारियों के प्रशिक्षण और स्टेशनों के बीच संचार व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी देखें...
सुनील हत्याकांड: सनसनीखेज वारदात के कई पहलू, जेल जाने से पहले प्रदीप ने दिया ये बयान; मां और पूनम की भी सुनें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed