फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: ANM delivered Anganwadi worker at her home and mother and child died

Meerut: एएनएम के घर पर प्रसव, नवजात और मां की मौत, सीएमओ बोले- कमेटी करेगी जांच, रिपोर्ट पर होगा सख्त एक्शन

Mon, 08 Jan 2024 05:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Jan 2024 05:37 PM IST
सार

Meerut News : एएनएम ने अपने घर पर ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री की डिलीवरी कर दी। डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Meerut: ANM delivered Anganwadi worker at her home and mother and child died
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रोहटा क्षेत्र के मीरपुर गांव में एक एएनएम के घर पर अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मां नईमा को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल भेजा गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। नईमा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। एएनएम सरूरपुर सीएचसी पर तैनात है। प्रसव में लापरवाही और अवैध क्लीनिक संचालन का मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की है। सीएमओ के मुताबिक, दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नईमा (35) रोहटा ब्लॉक के गांव दमगढ़ी निवासी जावेद की पत्नी जावेद थीं। रविवार दोपहर मीरपुर स्थित एएनएम के पास पहुंची थीं। उसने प्रसव कराने की सलाह दी। आरोप है कि एएनएम ने घर पर क्लीनिक में प्रसव किया। पहले नवजात और फिर मां की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नईमा के एक बेटी खुशी (7) और बेटा फैजान (4) हैं। मामला स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया है। दोनों विभाग अपने स्तर पर जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग ने मारा था छापा
मीरपुर गांव में ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध क्लीनिक चल रहा है। यहां प्रसव और गर्भपात कराने की सूचनाएं लगातार मिलती रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 22 जनवरी 2020 को छापा मारा था। उस समय कई अनियमितताएं मिली थीं। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी एएनएम पर कार्रवाई नहीं की गई और मामला ठंडा पड़ गया था। विभाग में साठगांठ के चलते घर पर क्लीनिक चलता रहा।


यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना

गांव मीरपुर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में अवैध क्लीनिक चलने की जानकारी मिली है। सरूरपुर सीएचसी में तैनात एएनएम द्वारा अवैध क्लीनिक संचालन के संबंध में जानकारी की जा रही है। परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. महक सिंह, सीएचसी प्रभारी, रोहटा

सरूरपुर सीएचसी पर तैनात एएनएम पर लगे आरोपों के संबंध में अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अमर सिंह, सीएचसी प्रभारी, सरूरपुर

गांव दमगढ़ी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की प्रसव के बाद मौत का मामला संज्ञान में आया है। एएनएम की कथित लापरवाही के संबंध में रिपोर्ट विभाग के अधिकारियों को भेजी जा रही है। - अत्येंद्र सिंह, सीडीपीओ, रोहटा

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी

कमेटी करेगी जांच, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई : सीएमओ
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि एएनएम सरूरपुर में तैनात है और रोहटा ब्लाक की रहने वाली हैं। वह महिला का प्रसव घर पर करा रही थीं। महिला की हालत बिगड़ गई तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें एसीएमओ और एमओआईसी शामिल हैं। इन्हें रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed