फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Airplane can fly from Meerut to Lucknow

खुशखबर: पूरा होगा सपना, मेरठ से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा 18 सीटर हवाई जहाज

Tue, 12 Feb 2019 09:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 Feb 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Airplane can fly from Meerut to Lucknow
फाइल फोटो

डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी मेरठ से हवाई उड़ान का सपना कुंभ स्नान के दौरान ही पूरा हो सकता है। अब तक क्षेत्रीय उड़ान योजना की बिड से बाहर चल रहे मेरठ को 8 फरवरी में जारी की गई बिड में शामिल कर लिया गया है। इस बिड में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 50 रूट जारी किए हैं, जिनमें मेरठ से इलाहाबाद और लखनऊ का रूट शामिल है। 

विज्ञापन


मेरठ से हवाई उड़ान को लेकर पांच साल से कवायद चल रही है। पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री चौ. अजित सिंह ने मेरठ में हवाई अड्डे की घोषणा की थी, लेकिन सपा सरकार द्वारा जमीन उपलब्ध कराने में बरती गई उदासीनता के कारण मामला फंस गया। इसके बाद भाजपा सरकार भी इस तरफ अपेक्षित ध्यान नहीं दे पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोषणा जरूर करते रहे। जब अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जेवर में घोषित हुआ तो रही सही उम्मीद भी धराशायी हो गयी। सरकार की क्षेत्रीय उड़ान योजना लागू करने के बाद एक बार फिर उम्मीद जगी। लेकिन पिछली तीन बिड में मेरठ का नाम शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन

पिछले दिनों भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मिले और क्षेत्रीय उड़ान के साथ ही हाल ही में कुंभ के दृष्टिगत छोटे विमान उड़ाने की पुरजोर मांग रखी। इस वार्ता का परिणाम सकारात्मक रहा और सुरेश प्रभु ने प्रयागराज और लखनऊ तक छोटे विमान उड़ाने पर सहमति जता दी। इसके बाद भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, सत्यवीर त्यागी आदि ने भी हवाई उड़ान को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया। सभी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत इसे चुनाव से पहले शुरू करने पर जोर दिया, जिसके चलते 8 फरवरी को जारी हुई बिड 3.1 में मेरठ को भी शामिल किया गया। मंगलवार को भी इस मामले में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा से मुलाकात कर शीघ्र हवाई उड़ान शुरू कराने की मांग दोहराई। 

शीघ्र उड़ान में नहीं दिक्कत 
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि उनका प्रयास फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में 18 सीटर विमान प्रयागराज और लखनऊ तक शुरू कराने का है। इसके लिए आरसीएस के जीएम जितेंद्र कुमार और प्रदेश के नागरिक उड्डयन सचिव सूर्यप्रकाश गंगवार से बात हुई है। शीघ्र ही छोटे विमान उड़ाने पर सहमति बन रही है। इसके लिए सिर्फ चार संसाधनों कंट्रोल रूम, सुरक्षा, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की जरूरत होगी। इसमें भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के पास टेंपरेरी कंट्रोल रूम की व्यवस्था होती है, जो यहां स्थापित कर दिया जायेगा। जबकि प्रदेश शासन के निर्देश पर सुरक्षा, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन करायेगा।

फरवरी में तय हो जायेगी कंपनी 
हवाई उड़ान के लिए बिड 26 फरवरी को खुलेगी, जिसमें तय हो जायेगा कि कौन सी कंपनी यहां हवाई उड़ान की सेवा देगी। फिलहाल आने वाले खर्च और यात्री किराये के अंतर की भरपाई का मसौदा तैयार हो रहा है, जिसमें बड़ा अंश केंद्र तो छोटा अंश प्रदेश सरकार देगी। उम्मीद की जा रही है कि मेरठ से प्रयागराज और लखनऊ तक की उड़ान का किराया 4000 से 5000 हजार के बीच होगा। 

माकूल है हवाई पट्टी 
डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी वर्तमान में 1513 मीटर लंबी और 23 मीटर चौड़ी है, जिस पर 18 सीटर विमान उड़ान भर सकते हैं। बस हवाई पट्टी के रनवे पर हल्की मरम्मत की जरूरत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed