Weather News: खराब श्रेणी में पहुंचा मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक, ग्रैप को भूले अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रैप को भूले अधिकारी
वायु प्रदूषण रोकने के लिए त्योहारों से पहले एनसीआर में लागू हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) को अधिकारी भूल गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा एमडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम, कृषि विभाग समेत 10 से अधिक विभागों के 34 अधिकारियों और सामाजिक संगठनों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।
दिवाली के बाद मौसम ने साथ दिया तो एक्यूआई गिर गया था, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण पर कोई काम न होने और अधिकारियों की लापरवाही से फिर से एक्यूआई खतरनाक श्रेणी की तरफ बढ़ रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि ग्रैप के तहत निगरानी की जा रही है।
निगम ने कूड़ा जलाया पीएमओ को ट्वीट
निर्माणाधीन सड़क के बीच आए कूड़े के ढेर में आग लगाने का मामला पीएमओ और मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। गंगानगर एक्सटेंशन में किला से मवाना लिंक रोड का निर्माण चल रहा है। निर्माण के आड़े आए कूड़े के ढेर को एमडीए ने जेसीबी से किनारे करा दिया था।
गंगानगर बी ब्लाक निवासी आशीष ने बताया कि नगर निगम कर्मियों ने कूड़े को उठाने की जगह आग लगा दी थी। इसकी जानकारी पीएमओ, सीएम, मंडलायुक्त व डीएम को ट्वीट करके दी गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कराई जाएगी।