Meerut: CCSU के हॉस्टल बवाल में 50 छात्रों पर होगी कार्रवाई, सीसीटीवी से किए गए चिन्हित
मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात हॉस्टल में मीट लेकर आने के विवाद में मारपीट व हंगामा हो गया। इस दौरान टेबल टेनिस की टेबल तोड़ी गई तो मैस में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में विवि प्रशासन 50 छात्रों पर कार्रवाई करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ का चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) के पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल में शनिवार रात हुए बवाल में विवि प्रशासन सोमवार को 50 छात्रों पर कार्रवाई करेगा। फुटेज के आधार पर चिह्नित छात्रों में से कुछ का निलंबन होगा तो कुछ की सिक्योरिटी मनी जब्त होगी। 40 छात्रों को चेतावनी पत्र थमाया जाएगा। वहीं मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल के कुछ छात्र बाजार से मीट लेकर आए। मैस की थाली में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया।हॉस्टल के रूम नंबर 77 व 78 में एकत्रित छात्रों ने विरोध करने वालों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होते ही हॉस्टल के छात्र दो गुट में बंट गए और उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले।
यह भी पढ़ें: Suicide: सुभारती विश्विविद्यालय में बिहार निवासी छात्र ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
बवाल करने वाले छात्रों ने खेल का सामान, शीशे और गमले तोड़ डाले। चीफ प्रॉक्टर व चीफ वार्डन छात्रों को शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। मामले की गंभीरता को देख तुरंत पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस के सामने भी छात्र शांत नहीं हुए तो हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा गया।
हॉस्टल में हुए बवाल को कुलपति ने गंभीरता से लेते हुए रविवार को चीफ प्रॉक्टर, प्रॉक्टर, चीफ वार्डन और वार्डनों की बैठक लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए।
हॉस्टल में तोड़फोड़ व बवाल करने वाले 50 छात्रों को चिह्नित किया है। सोमवार को रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जाएगी। इनमें से कुछ को निलंबित किया जाएगा तो कुछ की सिक्योरिटी मनी नुकसान की भरपाई के लिए जब्त होगी। - दिनेश कुमार, चीफ वार्डन सीसीएसयू