फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Acid given to 9th class student for failing to sexual assault

Meerut: दुष्कर्म में विफल होने पर 9वीं की छात्रा को पिलाया तेजाब,स्कूल जाना छोड़ा, एसएसपी से मांगा न्याय

Sun, 25 Sep 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Sep 2022 11:47 AM IST
सार

मेरठ में नौंवी की छात्रा से दुष्कर्म में असफल होने के कारण,  एक मनचले ने छेड़छाड़ व जबरदस्ती कर छात्रा को तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर छात्रा को जिले के अस्पताल में भर्ती कराया, मौके पर पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।
 

विज्ञापन
Meerut: Acid given to 9th class student for failing to sexual assault
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में मनचले से तंग आकर नौवीं की एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। कई दिन से परेशान कर रहे मनचले ने छात्रा को जबरदस्ती तेजाब पिलाकर हत्या करने की कोशिश की, उसका आरोप है कि पांच दिन पहले मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन उसके मुंह पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया जिस कारण छात्रा की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


 हालत बिगड़ने पर वह दो दिन अस्पताल में भर्ती रही। होश आने पर जब वह पुलिस को जानकारी देने गई ताे लापरवाह दिखाते हुए कंकरखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक पड़ोसी युवक कई माह से परेशान कर रहा था। स्कूल जाते समय वह पीछा करता रहा। उससे तंग आकर स्कूल जाना भी छोड़ दिया। छात्रा ने बताया कि 19 सितंबर की सुबह वह घर की  साफ सफाई कर रही थी। मनचले ने उसे इशारा कर बात करने के बहाने बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश में जलसंकट:   साढ़े तीन लाख लोगों को नहीं मिला गंगाजल, पहाड़ों से बहकर आई सिल्ट, आज भी आपूर्ति मुश्किल


आरोप है कि वह उससे जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया।  छात्रा के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ा था। आरोप है कि बाद में मनचले को पुलिस ने छोड़ दिया। परेशान होकर उसे यहां एसएसपी ऑफिस आना पड़ा।


एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मांगा इंसाफ, सीओ ने दिए जांच के निर्देश
जब इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो छात्रा शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची जहां उसने इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। यहां फरियादियों की शिकायत सुन रहीं सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed