फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused have Threat to kill of YouTube Singer at house in Sardhana

UP: यूट्यूब सिंगर को घर में घुसकर दी हत्या की धमकी, आरोपी बोले- आठ लाख की मिली है सुपारी, दहशत में परिवार

Mon, 21 Aug 2023 09:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Aug 2023 09:40 PM IST
सार

Meerut News : आरोपियों ने घर में घुसकर यूट्यूब सिंगर को जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोपी ने कहा कि उन्हें आठ लाख रुपये की सुपारी मिली है। वहीं, धमकी मिलने से सिंगर का परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
Meerut: Accused have Threat to kill of YouTube Singer at house in Sardhana
पीड़ित परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के गांव बपारसी निवासी एक सोशल मीडिया सिंगर की हत्या के लिए किसी ने आठ लाख रुपये की सुपारी दे डाली। मामले की जानकारी लगने पर पीड़ित के परिवार में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

वहीं, इस मामले को लेकर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, विक्रांत ठाकुर पुत्र अनिल कुमार निवासी बपारसी सोशल मीडिया सिंगर है। उसके कई गाने यू-ट्यूब चैनल सहित कई सोशल प्लेटफार्म पर रिलीज हो चुके हैं। 

विक्रांत ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती 18 अगस्त को वह अपने घर पर मौजूद था। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक युवक व युवती उसके घर पहुंचे। उन्होंने उसे बताया कि उसकी हत्या के लिए उन्हें आठ लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की बात कही। 

वहीं, बाइक सवारों ने अपने मोबाइल से किसी को लोकेशन भेजकर वहां से फरार हो गए। हत्या की सुपारी की सूचना के बाद से विक्रांत व उसके परिवार में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI

विज्ञापन

विक्रांत अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed