फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: AAP workers burnt effigy of ED, protest at district headquarters, made this big allegation on PM Modi

UP: AAP कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला फूंका, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, PM मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप

Thu, 02 Nov 2023 03:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Nov 2023 03:55 PM IST
सार

Meerut News : आप पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Meerut: AAP workers burnt effigy of ED, protest at district headquarters, made this big allegation on PM Modi
आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर ईडी का पुतला जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


अंकुश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक झूठे कैस बनाकर और बेबुनियाद आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और जेल में डाला जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के नोटिस से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति को रोकने की एक साजिश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस से घबराए हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: अफसरों के उड़े होश: सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश, देखकर कांप उठे ग्रामीण, न हो सकी शिनाख्त

इस दौरान स्माइल त्यागी, सीमा, इंद्र देवी, अनमोल कोरी, यशवीर, कुलविंदर कंडारी, वसीम सलमानी, फलक चौहान, अश्फाक, देव अग्रवाल, अजय कुमार, राहुल खटीक, सुशील वर्मा, यासीन मलिक, अय्यूब कस्सार, बंटी जाटव, फारुख, रियाजुद्दीन, सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed