पेट्रोल पंप पर बड़ी वारदात: पहले शराब पिलाई फिर किया कत्ल, शव देख बेसुध हुआ भाई
Meerut Murder Case : एक युवक की दर्दनाक तरीके से हत्या की गई। युवक को पहले शराब पिलाई और फिर सिर कुचलकर कत्ल कर दिया गया। बताया गया कि बंटी चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मेरठ में एक युवक को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतारा गया। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि युवक को पहले शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
बंद पड़े पेट्रोल पंप पर दिया वारदात को अंजाम
मोदीपुरम हाईवे पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर युवक की सिर कुचलकर हत्या की गई। वहीं, पुलिस की डेढ़ घंटे की जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान पावली खास निवासी बंटी प्रजापति (35) के रूप में हुई। जांच-पड़ताल में पुलिस दो युवकों पर शक कर रही है कि उन्होंने शराब पिलाने के बाद बंटी की हत्या की।
बंटी प्रजापति पुत्र दुर्गा प्रसाद प्रजापति गांव में विनोद टेंट हाउस पर काम करता था। शुक्रवार शाम को वह गांव से मोदीपुरम आया था। इसके बाद रात को उसका शव मोदीपुरम हाईवे पर फेज वन के सामने बंद पड़े मोदीपुरम सर्विस सेंटर पर पड़ा मिला। इस पंप के पास ही शराब का ठेका है।
पुलिस का मानना है कि शराब ठेके पर शराब पीने के बाद किसी से विवाद की आशंका है। बंटी के कपड़े फटे थे और सर पर किसी ईंट या बोतलनुमा धारदार चीज से वार करके हत्या की गई है। पेट्रोल पंप पर तैनात चौकीदार आसिफ ने बताया कि जब पंप की तरफ गया तो उसको शव पड़ा दिखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। डेढ़ घंटे बाद मोदीपुरम में फास्ट फूड का काम करने वाले पावली निवासी कुलदीप ने उसकी पहचान की तो परिजनों को सूचना दी गई।
चार भाइयों में दूसरे नंबर का था बंटी
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास निवासी हलवाई दुर्गा प्रसाद प्रजापति के चार बेटों में बंटी दूसरे नंबर का था। बंटी की हत्या की खबर से घर में कोहराम मच गया। रात में करीब दस बजे बंटी का छोटा भाई जोनी एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचा तो शव देखकर वह बेसुध हो गया। बंटी की शादी परीक्षितगढ़ गांव निवासी महेंद्री से हुई थी। बंटी के एक बेटा वंश और बेटी रितिका हैं। पत्नी चार साल से बच्चों को लेकर मायके में रहती है।
यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात
पहले शराब पिलाई, फिर किया कत्ल
पल्लवपुरम पुलिस का कहना है कि जांच में बंटी के साथ दो अन्य लोगों के होने की बात सामने आ रहे है। तीनों को दोपहर एक साथ देखा गया था। आशंका है कि शराब पीने के दौरान आपस में विवाद होने पर उन दोनों ही बंटी की सर पर वार करके हत्या कर दी। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: बॉलीवुड एक्टर ने फिल्मी अंदाज में बरसाईं थीं गोलियां, मर्डर का वीडियो हुआ वायरल