फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A young man was beaten up at a dhaba, ran to save his life and was run over by a canter

Meerut Crime News: ढाबे पर युवक को पीटा, जान बचाने के लिए भागा तो कैंटर ने कुचल डाला

Mon, 21 Aug 2023 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Aug 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut: A young man was beaten up at a dhaba, ran to save his life and was run over by a canter
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित ढाबे के सामने कैंटर ने एक युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक का ढाबे पर झगड़ा हुआ था, जो उसके साथ मारपीट कर रहे थे, उनसे खुद को बचाने के लिए युवक हाईवे की तरफ भागा, तभी उसे कैंटर ने कुचल दिया। घटना के बाद से ही ढाबे के भी कई कर्मचारी फरार हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून बाईपास पर शिवा टूरिस्ट ढाबा है। यह परतापुर थाना क्षेत्र में आता है। शनिवार रात करीब ढाई बजे यहां एक युवक पहुंचा। उसने कोल्ड ड्रिंक ली। तभी उसका वहां मौजूद कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई। खुद को घिरता देख युवक वहां से जान बचाने के लिए बाहर निकलकर भागा। मारपीट करने वालों ने उसका बाहर तक पीछा किया। 
विज्ञापन

तभी युवक को दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कुछ देर बाद ही मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। युवक करीब 28 साल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP T-20 League: नीलामी में मेरठ मावेरिक्स में रिंकू सहित जिले के ये खिलाड़ी शामिल, भुवी खेलेंगे नोएडा से

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत के बाद ढाबे के कई कर्मचारी भी फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ली गई। यह पुलिस को नहीं मिली। फिलहाल कैंटर चालक को हिरासत में लिया गया है। उधर, ढाबे के मैनेजर गौरव चौधरी का कहना है कि युवक बस से उतरकर आया था। वह नशे में था। ढाबे के कर्मचारियों के साथ कोई झगड़ा नहीं था।

सड़क पर तड़पता रहा युवक
बताया जा रहा है कि कैंटर की चपेट में आने के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया। यदि उसे समय से उपचार मिल जाता तो शायद युवक की जान बच सकती थी। 

युवक के पास न पर्स मिला, न ही मोबाइल
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बताया गया कि मरने वाला युवक आसपास के क्षेत्र का नहीं है। उसके टूरिस्ट होने की संभावना जताई जाती रही, लेकिन उसके पास न पर्स मिला और न ही मोबाइल। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

युवक के साथ खाने के रुपये को लेकर विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। मारपीट के दौरान भागते समय उसे कैंटर ने कुचला है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। होटल के कर्मचारी भी मौके से फरार हैं। - इंस्पेक्टर रामफल सिंह, थाना प्रभारी परतापुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed