शादी से आठ दिन पहले ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ शहर में एक युवक ने शादी होने से करीब एक सप्ताह पहले ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आत्महत्या का कारण बीमारी बताया गया।
मोदीपुरम चौकी इंचार्ज शिवबीर सिंह भदौरिया के अनुसार गांव पबरसा निवासी गौरव (23) पुत्र राजवीर दूध विक्रेता था। मंगलवार शाम नीलकंठ कॉलेज के सामने रेलवे ट्रैक पर गौरव ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शव के पास से पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला, उसमें लिखा था कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था। इलाज से भी फायदा नहीं हुआ है। जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है।
भदौरिया के अनुसार जांच में सामने आया कि गौरव की 12 दिसंबर को मुजफ्फरनगर के रामपुर गांव से शादी होने वाली थी। सुसाइड नोट के अनुसार शादी होने के बाद उसकी बीमारी और बढ़ सकती थी, इसलिए उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अगर कोई तहरीर आती है तो उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
‘इसमें मेरे माता पिता की कोई गलती नहीं’
चौकी इंचार्ज के अनुसार सुसाइड नोट में गौरव ने लिखा कि मेरे मां-बाप ने मेरे लिए लड़की पसंद की, मुझे वह बहुत पसंद है। ... (एक लड़की का नाम) तुम मुझे पसंद हो। लेकिन भगवान को कुछ ऐसी ही इच्छा थी कि मेरी जिंदगी में कोई लड़की न आए। मुझे ऐसा लग रहा है कि भगवान मुझे अपनी तरफ खींच रहे हैं। मेरे चेहरे की रौनक और हंसी मेरे शरीर से दूर जा चुकी है। मेरे पिता ने कभी किसी का दिल नहीं दुखाया। उनसे जिंदगी में जो भी बना, उन्होंने वो मेरे लिए सब किया। यहां तक कि मेरे लिए बाइक भी नई निकलवा दी। मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरे जाने के बाद कोई रिपोर्ट दर्ज न हो, इसमें मेरे माता-पिता की कोई गलती नहीं है। मेरा सारी दुनिया को अंतिम प्रणाम।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/