फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 473 crore received for construction of city railway station, PM Modi will virtually inaugurate

Meerut: सिटी रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए मिले 473 करोड़ रुपये, पीएम मोदी इसी महीने करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

Mon, 19 Feb 2024 11:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Feb 2024 11:07 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए 473 करोड़ रुपये मिले हैं। पीएम मोदी इसी महीने वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। बताया गया कि मेरठ सिटी स्टेशन 1857 की क्रांतिधरा थीम पर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: 473 crore received for construction of city railway station, PM Modi will virtually inaugurate
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में मुलाकात करते राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेरठ सिटी स्टेशन के नए निर्माण के लिए 473 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह जानकारी रेल मंत्री ने राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी को फोन पर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के अंत में अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश के 500 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल पुनः नव निर्माण का शुभारंभ करेंगे, जिनमें मेरठ का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। मेरठ सिटी स्टेशन 1857 की क्रांतिधरा थीम पर बनाया जाएगा। चार मंजिले रेलवे स्टेशन में नीचे स्टेशन और ऊपर होटल भी रहेंगे। सिटी रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण के लिए पहले 210 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। विगत दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिटी स्टेशन का भ्रमण कर इसी स्टेशन को विश्व स्तर का बनाने की घोषणा की थी। उसी के अनुसार रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए बजट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: SP Candidate List: अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अक्तूबर में रेल मंत्री से भेंट कर सिटी स्टेशन के पुनर्निर्माण की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगे PM मोदी, छपरौली में NDA की रैली की तारीख होगी तय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed