फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 45.83 lakh rupees were grabbed by saying 'we will get land near Jewar airport at throwaway prices

Meerut: 'जेवर एयरपोर्ट के पास कौड़ियों के भाव दिला देंगे जमीन' कहकर 45.83 लाख हड़पे, नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Jun 2025 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 19 Jun 2025 10:26 PM IST
सार

Fraud: अब्दुल्लापुर निवासी तैमूर अली ने कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने सस्ती दरों पर एक हजार गज जमीन दिलाने का झांसा दिया था।

विज्ञापन
Meerut: 45.83 lakh rupees were grabbed by saying 'we will get land near Jewar airport at throwaway prices
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी युवक को जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन दिलाने के नाम पर दो लोगों ने 45.83 लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

अब्दुल्लापुर निवासी तैमूर अली ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि हापुड़ के गांव अठसैनी निवासी जीशान से उनकी जान-पहचान थी। उसने बताया था कि वह एशियन प्रॉपर्टी ग्रुप में काम करता है। गौतमुबद्धनगर के जेवर में छह बीघा जमीन काफी सस्ती मिल रही है। एयरपोर्ट बनने के बाद इसके बाद काफी बढ़ जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जीशान ने उनकी मुलाकात मोहसिन से दिल्ली के शाहीन बाग स्थित उसके कार्यालय पर कराई और बताया कि एशियन प्रॉपर्टी ग्रुप इन्हीं का है। दोनों ने तैमूर अली को विश्वास में लेकर जेवर की विमान विहार कॉलोनी में एक हजार गज जमीन का सौदा 60 लाख रुपये में तय कर लिया। यह भी तय हुआ कि वह 60 लाख रुपये दो साल में देंगे और 30 लाख रुपये देने पर बैनामा किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न तिथियों में 37.83 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किए और आठ लाख रुपये मोहसिन को नकद दिए। इसके बाद भी आरोपी बैनामा करने में टाल-मटोल करते रहे। बाद में पता चला कि जिस जमीन का उन्होंने सौदा किया है, वह मोहसिन के नाम नहीं है। 

 

पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट ने सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed