{"_id":"622da1273f75c20743379b80","slug":"meerut-32-teams-of-police-arrived-to-verify-the-miscreants-as-soon-as-the-elections-were-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: चुनाव खत्म होते ही बदमाशों का सत्यापन करने पहुंची पुलिस की 32 टीमें, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उतरे पांच सौ पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: चुनाव खत्म होते ही बदमाशों का सत्यापन करने पहुंची पुलिस की 32 टीमें, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में उतरे पांच सौ पुलिसकर्मी
Sun, 13 Mar 2022 01:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:15 PM IST
सार
मेरठ चुनाव खत्म होते ही पुलिस ने बदमाशों का सत्यापन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनाव खत्म होते ही मेरठ पुलिस ने बदमाशों का सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। रविवार सुबह 5 बजे से पुलिस की 32 टीमें लिसाड़ीगेट पहुंची। थाना क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों का सत्यापन का कार्य किया। अपराधियों के लिए लिसाड़ी गेट क्षेत्र पहले से ही काफी बदनाम है। कई बड़े अपराधियों ने लिसाड़ीगेट में अपना ठिकाना बना रखा है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी के दिशा निर्देश पर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया व महिला थानेदार सहित आधा दर्जन थानेदार अलग-अलग टीमों के साथ होकर क्षेत्र में अपराधियों का सत्यापन किया। पुलिस ने जेल से छूटकर आए वंचित चले बदमाशों के बारे में जानकारी की। लापता अपराधियों की घर की महिलाओं से पूछा कि उनके शौहर कहां है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रोफेसर पर हमले में जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा, सीसीटीवी फुटेज में सामने आई ये बात, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
पुलिस ने समर गार्डन इस्लामाबाद श्यामनगर तारापुरी जाकिर कॉलोनी रिहान गार्डन, फतेल्लाहपुर लिसाड़ी क्षेत्रों में टीमें रही। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अपराधियों के सत्यापन के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं जिन अपराधियों ने पूर्व में अपराध किया है। उन सभी पुलिस सत्यापन कर रही है। अपराध में शामिल लोगों किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।