{"_id":"67aaf11a2a6b0afa7406fe6b","slug":"meerut-30-year-old-woman-murdered-body-hid-in-a-sack-police-came-after-smelling-foul-smell-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 30 साल की महिला की हत्या, बोरे में बंद कर शव झाड़ियों में छिपाया, दुर्गंध उठने पर आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 30 साल की महिला की हत्या, बोरे में बंद कर शव झाड़ियों में छिपाया, दुर्गंध उठने पर आई पुलिस
Tue, 11 Feb 2025 12:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:12 PM IST
सार
खरखौदा थाना क्षेत्र में एक गड्ढ़े में महिला का शव मिला। पुलिस का कहना है कि हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। पहचान कराने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली-गोविंदपुर संपर्क मार्ग पर सोमवार को एक गड्ढ़े में बोरे में महिला का गला सड़ा शव मिला। प्रथम दृष्टया शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कर यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजौली प्रधान के पति प्रदीप त्यागी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके खेत के पास दो फीट गहरे गड्ढे में करीब 30 साल की महिला का शव बोरे में पड़ा है। सूचना पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार महिला ने काला सफेद फूलदार सूट व सलवार पहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि शव पुराना होने के कारण दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो बोरे में महिला का शव था। पुलिस का कहना है कि हत्या करके उसकी पहचान छुपाने के लिए शव को यहां लाकर फेंका गया है। शव बोरे में बंद था। उसके ऊपर झाड़ी डाली गई थीं।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव मोर्चरी पर भेज दिया है। इस संबंध में आसपास के जनपदों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि महिला को कैसे मारा गया।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव मोर्चरी पर भेज दिया है। इस संबंध में आसपास के जनपदों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि महिला को कैसे मारा गया।