{"_id":"670962ac2fecf78ef90ed095","slug":"meerut-150-year-old-house-collapsed-in-sadar-two-children-and-woman-get-pressed-if-they-give-even-a-second-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सदर में गिरा 150 साल पुराना मकान, एक सेकेंड की भी देरी होती तो दब जाते दो बच्चे और महिला, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सदर में गिरा 150 साल पुराना मकान, एक सेकेंड की भी देरी होती तो दब जाते दो बच्चे और महिला, देखें वीडियो
Fri, 11 Oct 2024 11:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:15 PM IST
सार
मकान गिरने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैंट बोर्ड की टीम व सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
सदर ढोलकी मोहल्ला में गिरता मकान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सदर बाजार थाना क्षेत्र के ढोलकी मोहल्ला में जैन मंदिर के बराबर में करीब डेढ़ सौ साल पुराना जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि मकान के पास से गुजर रही एक महिला और तीन बच्चों की जान बच गई। मकान गिरने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैंट बोर्ड की टीम और सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ढोलकी मोहल्ला में जैन मंदिर बना हुआ है। आसपास पूरा बाजार है। मंदिर के बराबर में डेढ़ सौ साल पुराना जर्जर मकान था, जो बंद पड़ा था। उस मकान को ठीक कराने के लिए कई साल पहले कैंट बोर्ड से अनुमति मांगी गई थी लेकिन दो पक्षों का विवाद होने के चलते मामला लटक गया था। शुक्रवार को सदर बाजार में ढोलकी मोहल्ला के पास से शोभायात्रा निकल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान एक महिला और तीन बच्चे भी निकलते हुए जा रहे थे। अचानक मकान भरभराकर सड़क पर आ गिरा। इससे आसपास अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मकान में कोई रह नहीं रहा था। दो पक्षों में मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मकान में कोई रह नहीं रहा था। दो पक्षों में मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है।
एक सेकेंड की देरी होती तो दब जाती महिला और दो बच्चे
वायरल वीडियो में पहले एक बच्चा साइकिल पर तेजी से निकलता है। वहीं, एक महिला और दो बच्चे पैदल जाते दिख रहे हैं। मकान गिरने और जमीन तक आने से पहले बच्चों को आवाज आई। उन्होंने मुड़कर ऊपर की ओर देखा और दौड़ लगा दी। महिला ने भी भागकर जान बचाई। अगर एक सेकेंड की भी देरी होती तो उनकी जान मुसीबत में फंस सकती थी।