फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 11 year old girl kidnapped, report against the woman,

Meerut: 11 वर्षीय बालिका का अपहरण, महिला के खिलाफ रिपोर्ट, डॉक्टर को दिखाने के बहाने ले गई थी साथ

Wed, 20 Sep 2023 08:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Sep 2023 08:18 AM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक महिला पर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पड़ोस की एक अन्य महिला उसकी बेटी को डॉक्टर को दिखाने के बहाने अपने साथ ले गई थी फिर वापस नहीं लौटी।

विज्ञापन
Meerut: 11 year old girl kidnapped, report against the woman,
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव से 11 वर्षीय बालिका को पड़ोसी महिला अपने साथ डॉक्टर के यहां दिखाने के बहाने ले गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन


बालिका की मां ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत है। पति और चार बच्चों के साथ रहती है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी 11 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाली अफसाना डॉक्टर के यहां दिखाने के लिए अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बालिका और महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बताया गया कि महिला के दो पुत्र हाईवे के एक ढाबे पर काम करते हैं। परिजन उन दोनों की तलाश में ढाबे पर पहुंचे तो वह भी फरार मिले।

बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अफसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका के अपहरण के बाद से परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।

टीपी नगर से लापता छात्रा चंढीगढ़ में मिली
रोहटा रोड से सोमवार को लापता हुई छात्रा चंडीगढ़ पहुंच गई। टीपी नगर थाने की पुलिस छात्रा को बरामद करने के लिए सोमवार रात चंडीगढ़ पहुंच गई थी। मंगलवार सुबह छात्रा को लेकर टीम वापस लौट आई। इंस्पेक्टर टीपी नगर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed