फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 11 Men Allegedly Enter House and Attack Family, Protest Erupts at Police Station

Meerut: देर रात घर में घुसे 11 लोग, परिवार पर लाठी-डंडों से हमला; कार्रवाई की मांग पर थाने में हंगामा

Sun, 26 Jul 2026 06:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

मेरठ के दौराला के लोईया गांव में देर रात घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। कई लोग घायल हुए। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Meerut: 11 Men Allegedly Enter House and Attack Family, Protest Erupts at Police Station
हमले में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे दौराला के लोईया गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परमधाम के अनुयायी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दौराला थाने पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छह नामजद समेत 11 पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
गांव निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह नामजद युवक पांच अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कपिल, उनके पिता मुनेश, मां पुष्पा, भाई शिवा और दोस्त आकाश समेत कई लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Interview: पारुल चौधरी बोलीं-स्टीपलचेज में बाधाएं दूर करने पर फोकस, 5000 मीटर में गति और धैर्य जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

‘गांव नहीं छोड़ा तो जान से मारने की धमकी’
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि यदि गांव नहीं छोड़ा और मकान नहीं बेचा तो जान से मार देंगे। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परमधाम के अनुयायी दौराला थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावर एक संगठन से जुड़े हैं और उन्होंने सुनियोजित तरीके से हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

सात नामजद और पांच अज्ञात पर मुकदमा
पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर ताराचंद, भारती, अर्जुन, दीपांशु, गौरव, अमित और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed