फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medicines worth Rs 3 lakh stolen from Kumbal Kar warehouse

कुंबल कर गोदाम से तीन लाख रुपये की दवाइयां चोरी

Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth Rs 3 lakh stolen from Kumbal Kar warehouse
जानीखुर्द। गांव अफजलपुर पावटी मार्ग पर स्थित दवा गोदाम से चोरों ने बुधवार रात कुंबल कर तीन लाख रुपये कीमत की दवाइयां चोरी कर ली। गोदाम मालिक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव अफजलपुर पावटी मार्ग पर रोहटा रोड संगम विहार में कलकत्ता क्लिनिक के चिकित्सक डॉ. कुमार विश्वास की एटूजेड फार्मास्यूटिकल्स एंड लेबोरेटरी फार्मेसी कंपनी का गोदाम है। गोदाम में बुधवार की रात चोरों ने कुंबल कर दवाई की 25 पेटियां चोरी कर ली। घटन का पता बृहस्पतिवार सुबह चला। घटना की जानकारी पर जानी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। डॉ. कुमार विश्वास ने बताया कि चोर करीब तीन लाख रुपये कीमत की दवाई चोरी कर ले गए हैं। दो वर्ष पूर्व भी बदमाशों ने 10 लाख रुपये कीमत की दवाई चोरी की थी। जिसमें पुलिस ने चोरों को पकड़कर जेल भेजा था। सरधना सीओ संजय कुमार जायसवाल के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed