फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Medal for convocation, degree approved

प्रबंध समिति की बैठक में मेडल पर मुहर

Fri, 13 Sep 2019 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
Medal for convocation, degree approved
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए प्रबंध समिति की बैठक की गई। इसमें दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले मेडल और डिग्री को लेकर अनुमोदन किया गया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्रों पर नॉन टीचिंग स्टाफ के पदोन्नित पॉलिसी को भी लागू करने का एजेंडा रखा गया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति की बैठक कुलपति डॉ. आरके मित्तल की अध्यक्षता और वित्त नियंत्रक अवध नारायण यादव के संचालन में शुरू की गई। इस बार मुख्य एजेंडा 16 सितंबर को होने वाले 12वें दीक्षांत समारोह का था। बैठक में वित्त नियंत्रक ने एजेंडे रखे, जिस पर सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। प्रबंध समिति सदस्य महेश कौशिक ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रों पर पदोन्नित पॉलिसी लागू नहीं है। इसकी मांग कर्मचारी कर रहे हैं। वीसी ने बताया कि अभी इस पर फैसला नहीं हो सका है। इसके अलावा एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बिना बताए गायब होने वाले सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगा जाए। बैठक में दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले छह मेडल और 285 छात्र छात्राओं की डिग्री के लिए भी हरी झंडी दी गई। दीक्षांत के लिए 15 सितंबर को रिहर्सल किया जाएगा। सदस्यों ने यह भी मांग रखी कि बोर्ड की मीटिंग ग्राउंड फ्लोर पर होनी चाहिए, ऊपर होने से कुछ सदस्यों को आने में परेशानी होती है। इस दौरान वित्त नियंत्रक अवध नारायण यादव, विधायक अनीता लोधी राजपूत, विधायक जितेंद्र सतवाई, महेश कौशिक, सुषमा सिंह, उच्च शिक्षाधिकारी राजीव गुप्ता, पशुपालन निदेशक समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed