फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MD PVVNL Chaitra V launches Phone Ghumao campaign, asks defaulters to deposit electricity bill

UP: हैलो... मैं पॉवर एमडी बात कर रही हूं, आप पर बिजली का बिल बकाया है कृपया जमा करा दें, शुरू हुआ अभियान

Fri, 01 Sep 2023 06:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Sep 2023 06:43 PM IST
सार

Meerut News : प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ने अलग अंदाज में फोन घुमाओ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शुक्रवार को बकाएदार को फोन कर कहा, हैलो... मैं पॉवर एमडी बात कर रही हूं। आप पर बिजली का बिल बकाया है, कृपया जमा कर दें।

विज्ञापन
MD PVVNL Chaitra V launches Phone Ghumao campaign, asks defaulters to deposit electricity bill
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलो... मैं पॉवर एमडी बात कर रही हूं। आप पर बिजली का बिल बकाया है, कृपया जमा कर दें। कुछ इसी प्रकार से उपभोक्ताओं से बात कर प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ने बकाया वसूली के लिए फोन घुमाओ अभियान की शुरुआत की। 

विज्ञापन


शुक्रवार यानी एक सितंबर से क्षेत्र के सभी 14 जिलों में बकाया वसूली के लिए फोन घुमाओ अभियान चलाया गया है। प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल चैत्रा वी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से एक सितंबर से पश्चिमांचल के सभी छह जोन के जिलों में अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान पूरे माह चलाया जाएगा। सभी डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर से लेकर लाइनमैन तक सभी को टारगेट दिया गया है। प्रतिदिन वह उपभोक्ताओं से बात करेंगे और बकाया जमा कराएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मुठभेड़ में 25 हजार इनामी घायल, युवक की मौत के मामले में खाकी पर गिरी गाज, पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त माह की बात करे तो विभाग का सभी उपभोक्ताओं पर 2078 करोड़ से अधिक बकाया है। सभी कर्मचारियों को बकाया वसूलने का टारगेट दिया गया है। इसके अलावा इस दौरान प्रबंध निदेशक ने 10 उपभोक्ताओं से फोन पर बात कर उन्हें बकाया जमा कराने के लिए कहा। इस मौके पर अन्य अधिकारियों ने भी उपभोक्ताओं से फोन पर बकाया जमा कराने को कहा।

यह भी पढ़ें: आखिरबार बहन ने मनाया रक्षा बंधन: सड़क पर दौड़ाता रहा बस, रोकने के लिए चिल्लाती रही महिला; अंत में कूदकर दी जान

वार्ता के दौरान निदेशक एसके पुरवार, चीफ इंजीनियर अनुराग अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र बहादुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed