फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MBBS students' faces blossomed wearing white aprons

सफेद एप्रिन पहनकर खिल उठे एमबीबीएस विद्यार्थियों के चेहरे

Sun, 31 Jan 2021 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
MBBS students' faces blossomed wearing white aprons
मेरठ। सफेद एप्रिन पहनना इनका ख्वाब था, शनिवार को जब यह सपना पूरा हुआ तो एमबीबीएस विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यार्थियों को डॉक्टर बनकर देशहित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मौका था स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2020 बैच के विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत डॉ. राकेश आनंद ने मंगलाचरण वंदना और फाइन आर्ट कॉलेज के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की। सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका डॉ. मुक्ति भटनागर ने नए छात्र-छात्राओं का सुभारती परिवार का हिस्सा बनने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करके योग्य डॉक्टर बनकर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रि. डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि सफलता पाने के लिए विश्वास और प्रयास का होना जरूरी है। उन्होंने डॉक्टर बनकर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। सुभारती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि अनुशासन के साथ संघर्ष करने से जीवन की तमाम बुलंदियां हासिल हो जाती हैं, लेकिन असफलता से कभी भी घबराना नही चाहिए बल्कि अधिक परिश्रम करके अपने आप को साबित करना चाहिए। इस दौरान सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ. कृष्णा मूर्ति, डॉ. सत्यम खरे, डॉ. राहुल बंसल, डॉ. हिरो हितो, डॉ. विजय वधावन, डीके सक्सेना, डॉ. निखिल श्रीवास्तव, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. अंजलि खरे आदि रहे। संचालन डॉ. शिल्पी जैन और डॉ. रुचि त्यागी ने किया। समापन वंदेमातरम गायन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed