फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MBBS doctor could not get married due to Janta curfew in Meerut

कोरोना: आखिर नहीं आई एमबीबीएस डॉक्टर की बरात, आगे बढ़ाई निकाह की तारीख, पूरे कर रखे थे इंतजाम

Sun, 22 Mar 2020 09:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Mar 2020 09:03 PM IST
सार

कोरोना के चलते रविवार को एमबीबीएस डॉक्टर की बरात फरीदाबाद से नहीं आई। हालांकि डॉक्टर के परिवार ने पूरे इंतजाम कर लिए थे।

विज्ञापन
MBBS doctor could not get married due to Janta curfew in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

कोरोना के चलते रविवार को एमबीबीएस डॉक्टर की बरात फरीदाबाद से नहीं आई। हालांकि डॉक्टर के परिवार ने पहले से ही मेहमानों की संख्या काफी कम कर दी थी। कोरोना से बचाव के जरूरी इंतजाम भी किए गए। लेकिन मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए पुलिस ने शादी की अनुमति नहीं दी और अंतिम समय में विवाह की तारीख आगे बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


मेरठ में गढ़ रोड स्थित मंडप में जागृति विहार निवासी एमबीबीएस एमडी डॉक्टर का विवाह होना था। बरात फरीदाबाद से आनी थी। परिवार के सभी सदस्य विवाह की तैयारियों में लगे थे। परिवार ने सुरक्षा संबंधी भी कई प्रबंध किए थे। इसमें अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ सैनिटाइजर, मास्क भी खरीदे गए थे। रविवार सुबह हलवाई द्वारा कुछ सामान मंगवाया गया था। गाड़ी में परिवार के लोग रविवार सुबह मंडप में जा रहे थे। जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने गाड़ी को रोककर इन लोगों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार पुलिस ने विवाह जैसे सामूहिक आयोजनों पर आपत्ति जताई। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के संबंध में भी परिवार को अवगत कराया गया। इस बीच डॉक्टर के पिता और अन्य रिश्तेदारों ने मोबाइल पर दूल्हे पक्ष से बात की। दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्षों में सहमति बन गई। परिवार के अनुसार विवाह के लिए अब अगली तारीख निश्चित की जाएगी। इसके बाद सभी रिश्तेदारों को भी सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थैंक्यू मेरठ: विधायक समेत लोगों ने दिल से किया जनता कर्फ्यू का समर्थन, पांच बजते ही गूंज उठा शहर, देखें तस्वीरें

निकाह कार्यक्रम टला
गांव ज्ञानपुर निवासी पूर्व प्रधान महताब की बहन का निकाह 22 मार्च को था। जिसे जनता कर्फ्यू के कारण टालते हुए 23 मार्च को कर दिया गया। पूर्व प्रधान ने बताया कि रविवार शाम चार बजे थाना पुलिस आई और उससे 23 मार्च के निकाह को भी स्थगित करने के निर्देश दिए। फिलहाल निकाह की कोई तारीख निश्चित नहीं हो सकी। 

एक दिन पहले की शादी
गांव रूकनपुर निवासी गोविंद की शादी 22 मार्च की तय हुई थी। लेकिन 22 मार्च को लगने वाले जनता कर्फ्यू के कारण उसकी शादी 21 मार्च को ही करनी पड़ी। वहीं, कई अन्य जगहों पर भी 22 मार्च को होने वाले शादी समारोहों को स्थगित कर दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed