फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   May my aspiration endure, may the glory of the nation remain....

Meerut News: मेरा अरमान रह जाए, वतन की शान रह जाए....

Tue, 27 Oct 2026 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
May my aspiration endure, may the glory of the nation remain....
बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी कविता प्रस्तुत करते राष्ट्रीय कवि
बीएमएम इंटर कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति और कवि सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास में महात्मा लटूर सिंह की स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति और भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक विजयपाल सिंह तोमर ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कवियों ने देशभक्ति, शहीदों के बलिदान और मानवीय रिश्तों पर रचनाएं सुनाईं। श्रोता उनकी कविताओं से भावविभोर हो गए। प्रख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार, डॉ. अर्जुन सिसोदिया, अनिल अग्रवंशी, प्रीति अग्रवाल, श्रीकांत श्री और सुमनेश सुमन ने समा बांधा। डॉ. हरिओम पंवार ने संसद को गुंडों से दागी चेहरों से खाली कर दो जैसी पंक्तियां पढ़ीं। सुमनेश सुमन ने मेरा अरमान रह जाए, वतन की शान रह जाए से देशभक्ति जगाई। डॉ. अर्जुन सिसोदिया ने भारत माता के प्रति समर्पण दर्शाया। प्रीति अग्रवाल ने रानी लक्ष्मीबाई के तेवर पर अभिमान व्यक्त किया। श्रीकांत श्री ने शहीदों की शहादत को बदनाम न करने का संदेश दिया। अनिल अग्रवंशी ने मानवीय रिश्तों पर अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में गुलशाना ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और तुलसी तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में निहारिका को प्रथम स्थान के लिए प्रोत्साहित किया। मेधावी छात्रा पूर्णिमा तोमर को गणित अध्यापक मोहित त्यागी ने नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा अच्छे संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने की नींव है। प्रधानाचार्य सुशील तोमर ने अतिथियों, कवियों और विद्यार्थियों का स्वागत किया। नवीन त्यागी, सतीश तोमर, अनीता, नीरज कुमार, नरेश कुमार, ज्योति और अन्य शिक्षकों ने आयोजन में सहयोग दिया।

बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी कविता प्रस्तुत करते राष्ट्रीय कवि

बीएमएम इंटर कॉलेज मऊखास में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत अपनी कविता प्रस्तुत करते राष्ट्रीय कवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed