फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mawana Sugar Limited made sugarcane payment of Rs 102 crore

मवाना शुगर लिमिटेड ने किया 102 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान

Sat, 24 Jul 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mawana Sugar Limited made sugarcane payment of Rs 102 crore
मवाना शुगर लिमिटेड ने किया 102 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान
विज्ञापन

मवाना/माछरा। मवाना शुगर लिमिटेड ने 102 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया। मवाना शुगर लिमिटेड की दो चीनी मिलें मवाना शुगर वर्क्स, मवाना एवं नंगलामल शुगर कॉंम्पलेक्स, नंगलामल के नाम से स्थापित हैं। इन चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2020-21 में क्रमश: 202.08 एवं 104.78 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है।
शुक्रवार को मवाना शुगर लिमिटेड ने 102 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। जिसमें मवाना शुगर वर्क्स, मवाना का 50.19 करोड़ रुपये और नंगलामल शुगर कॉम्पलेक्स का 51.81 करोड़ रुपये है। जिसकी एडवाइज जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार को सौंप दी है।
विज्ञापन

मवाना शुगर के प्रतिनिधि प्रमोद बालियान और नंगलामल शुगर के प्रतिनिधि एलडी शर्मा ने बताया कि पेराई सत्र 2020-21 के अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान जल्दी ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल प्रतिनिधियों ने बताया कि विगत डेढ़ माह में मवाना शुगर लिमिटेड ने लगभग 289 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया है। जिसमें मवाना चीनी मिल का लगभग 176 करोड़ रुपये एवं नंगलामल चीनी मिल का लगभग 113 करोड़ रुपये हैै। किसानों से आग्रह किया कि समस्त कृषक अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन कंप्यूटर में गन्ना विभाग की वेबसाइट पर अवश्य भर दें, जिससे उनका रकबा गन्ना क्षेत्र डिस्पले में सुचारु रूप से आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed