{"_id":"6aa565084d5a51c2750714e5","slug":"mavericks-and-meerut-sher-club-win-legends-cup-cricket-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-159309-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लीजेंड्स कप क्रिकेट मैच में मेवरिक्स और मेरठ शेर क्लब की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लीजेंड्स कप क्रिकेट मैच में मेवरिक्स और मेरठ शेर क्लब की जीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे चौथे लीजेंड्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच हुए। इसमें मेरठ मेवरिक्स और मेरठ शेर क्लब की टीम ने मैच जीते। पहले मैच में मेरठ मेवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट पर 206 रन बनाए। इसमें मोहित 47 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रीकांत ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ सिम ब्लास्टर की टीम 128 रन ही बना पाई। इसमें मनी ने 40 रन बनाए। अनुराग ने चार विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मोहित रहे।
दूसरे मैच में मेरठ शेर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवर में 10 विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें अचिंत्य जैन ने 90 रन की पारी खेली। गेंदबाज धर्मेंद्र ने चार और आदित्य ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिग डैडी क्लब की टीम 23.2 ओवर में मात्र 145 रन ही बना पाई। इसमें पिंटू पांचाली ने 49 व धर्मेंद्र ने 26 रन बनाए। गेंदबाज पीके ने 3 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अचिंत्य जैन रहे। इस मौके पर कोच उमेश ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।