फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Maternal death in hospital, uproar among family members

Meerut News: हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

Sat, 07 Mar 2026 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Maternal death in hospital, uproar among family members
मोदीपुरम। पल्हैड़ा चौपला स्थित आजाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौके पर तैनात है।
विज्ञापन


दौराला निवासी 28 वर्षीय शिवानी को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले महिला का ऑपरेशन हुआ था जिसमें उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। ऑपरेशन के बाद से ही शिवानी का उपचार अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ ने कुछ देर उपचार किया लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजन एकत्रित होकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और तोड़फोड़ की। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया। उन्हें समय पर सही इलाज नहीं मिला जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजन अस्पताल के बाहर धरना देकर बैठ गए हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed