फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Material sent to centers for B.Ed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सेंटरों पर भेजी सामग्री

Fri, 07 Aug 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Material sent to centers for B.Ed entrance exam
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए सेंटरों पर भेजी सामग्री
विज्ञापन

मेरठ। नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेरठ-सहारनपुर मंडल में बनाए गए सभी 106 केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। मेरठ में सबसे ज्यादा 44 और गाजियाबाद में 36 सेंटर बनाए गए हैं।
छात्र-अभिभावकों के विरोध के बावजूद बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के समन्वयक प्रो. मिश्रा ने बताया कि विवि प्रशासन ने परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मेरठ में करीब 19 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यहां पर सबसे ज्यादा 44 सेंटर बनाए गए हैं। नौ जिलों में 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। ऐसे में परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर चुनौती रहेगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। इस बार उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विवि करा रहा है।
विज्ञापन

हर सेंटर पर 10 से 15 थर्मल स्कैनर
परीक्षा में प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की थर्मल स्कैनिंग कराने के निर्देश हैं। हर सेंटर पर 300 से 500 तक अभ्यर्थी रहेंगे। उनकी समय से एंट्री कराने के लिए हर सेंटर पर 10 से 15 थर्मल स्कैनर रखने होंगे। ऐसा नहीं किया गया तो सोशल डिस्टेसिंग नहीं बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के लिए सीबीएसई छात्रों का इंतजार बढ़ा
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 35 स्नातक कोर्सों में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के 60 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने इस साल 12वीं सीबीएसई बोर्ड से पास की है, वे अभी रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं। डाटा मिलने के बाद भी उसको फीड किए जाने में दो दिन का समय लगेगा। ऐसे में सीबीएसई के छात्रों को अभी दो-तीन दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed