फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Massive fire breaks out in moving car on Meerut-Baghpat highway; driver jumps out to save his life.

Meerut News: मेरठ-बागपत हाईवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 29 Jun 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out in moving car on Meerut-Baghpat highway; driver jumps out to save his life.
नोट- गाजियाबाद के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------------
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत हाईवे पर गांव नंगला के पास रविवार रात 11 बजे चलती हुई महिंद्रा एसयूवी 300 कार में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार में से धुआं निकलता देख चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी विनय पुत्र सीताराम रविवार रात अपनी कार से मेरठ से बागपत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह जानी थाना क्षेत्र के गांव नंगला के पास मेरठ बागपत मार्ग पर पहुंचे, अचानक उनकी गाड़ी के बोनट से गहरा धुआं निकलने लगा। जब तक विनय कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटें इंजन से उठने लगी। जिससे देखकर चालक के समय रहते कार से बाहर निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
विज्ञापन

इस अग्निकांड के कारण मेरठ-बागपत मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों के पहिए थम गए और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी आई तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण कार में हुआ शॉर्ट सर्किट सामने आया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन समय रहते चालक के बाहर निकलने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
---------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed