{"_id":"63964201e1d92e00ed72e98f","slug":"mason-died-due-to-car-collision-mawana-news-mrt61735177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कार की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
बहसूमा (मेरठ)। बहसूमा बाईपास पर कोल्हू के नजदीक साइकिल सवार राजमिस्त्री को कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया। राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बाद पुलिस ने कार कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कस्बे के मोहल्ला बसी निवासी रमेश (58) पुत्र रामकिशन पेशे से राजमिस्त्री था। रविवार को वह साइकिल पर सवार होकर बहसूमा-छोटा मवाना बाईपास मार्ग पर किसी काम से जा रहा था। बाईपास स्थित कोल्हू के पास पीछे से आ रही कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार कार के शीशे से टकराकर 20 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ भेज दिया और आरोपी की कार कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया।
मृतक रमेश के परिवार में उसकी पत्नी संतोष के अलावा दो पुत्र जितेंद्र व दीपांशु के अलावा एक पुत्री ज्योति है। जिसकी शादी हो चुकी है। घटना से कस्बे में शोक का माहौल बना हुआ है। मृतक के पुत्र दीपांशु की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक शादाब पुत्र बाहुदीन निवासी मोहल्ला काजीपाड़ा बिजनौर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।