फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mask and sainitizar will give each other as a gift

उपहार में एक-दूसरे को देंगे मास्क और सेनिटाइजर

Mon, 03 Aug 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
mask and sainitizar will give each other as a gift
मेरठ। रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन एक दूसरे को सेनिटाइजर एवं मास्क उपहार में देेने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में सोशल साइट्स पर कई तरह के वीडियो भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। बहनें कोरोना से रक्षा के लिए भाइयों को राखी बांधेंगी साथ ही उन्हें सेनिटाइजर भी उपहार स्वरूप देंगी। बहनों ने घर में ही भाइयों के लिए मिठाई तैयार की हैं। इसके लिए सोशल साइट्स के अतिरिक्त मां एवं सास से कई तरह के मिष्ठान बनाना सीखे।
विज्ञापन

भाई के लिए खरीदा गिफ्ट
भाई के लिए सरप्राइज गिफ्ट खरीदा है। राखी बांधने के बाद उसे गिफ्ट भी दूंगी। साथ ही केक भी खिलाऊंगी।- पायल मित्तल निवासी माधवपुरम
सास से सीखी काजू बर्फी की रेसीपी
लॉकडाउन के दौरान सास से काजू बर्फी बनानी सीखी है। अब भाई को अपने हाथ की बनी स्वादिष्ट मिठाई खिलाएंगे।- दिव्या निवासी कंकरखेड़ा
कोरोना से बचाव की पहल
इस बार भाई को रक्षाबंधन पर सेनिटाइजर और मास्क देने का मन बनाया है। आज उसे यह गिफ्ट दूंगी। यह उसके लिए जरूरी है।- शिवाली शर्मा, निवासी रोहटा रोड
खुद तैयार की है राखी
भाई को बांधने के लिए इस बार स्वयं राखी तैयार की है। साथ ही मिष्ठान भी घर में ही बनाए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। - मार्टिन सेन निवासी जागृति विहार
विज्ञापन

घर में होगा आयोजन
रक्षाबंधन पर शाम को घर से बाहर भाई और परिवार के साथ पार्टी करने नहीं जाएंगे। वहीं, गिफ्ट भी नहीं खरीद पाएं हैं। इसलिए घर पर ही सारा आयोजन करने का निर्णय कर रखा है।- इशिता निवासी शास्त्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के लिए बनाया केक
भाई के लिए घर में ही केक तैयार किया है। हालांकि इसे बनाने में मां की मदद ली है। इस बार बाजार से केक नहीं लाएंगे। घर पर बनी रेसीपी से ही पार्टी करेंगे।- श्रुति रस्तोगी निवासी शास्त्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed