फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Martyr jawans of Saharanpur had a defeated to Pakistan in the war of 1965

दस दुश्मनों पर अकेला भारी पड़ता है भारतीय सेना का जवान, गवाह है इतिहास

Wed, 27 Feb 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Feb 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Martyr jawans of Saharanpur had a defeated to Pakistan in the war of 1965
भारतीय सेना

भारत से युद्ध करने की पाकिस्तान की हैसियत नहीं है। 1965 के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। आमने-सामने की लड़ाई में भारत का एक-एक सैनिक दस-दस दुश्मनों पर भारी पड़ता आया है। इस बार पाकिस्तान का पूरी तरह खात्मा होना चाहिए। ताकि रोज-रोज का झंझट ही खत्म हो जाए। 

विज्ञापन


सहारनपुर की धरती पर ऐसे कई वीर सपूतों ने जन्म लिया है, जो पाकिस्तान की नाक में दम कर चुके हैं। भारतीय सेना में सिपाही रहे बड़गांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर निवासी शंभू सिंह ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई थी। उनके रिश्तेदार दिनेश कुमार बताते हैं कि शंभू सिंह फोर राजपूत रेजीमेंट में तोप चलाते थे। उन्होंने दुश्मन के कई टैंक उड़ाए दिए थे। युद्ध के दौरान गोला उनके टैंक पर गिरने से वह शहीद हो गए थे। इतिहास गवाह है कि आमने-सामने की लड़ाई में भारतीय सेना का एक-एक जवान दस-दस दुश्मनों पर भारी पड़ता आया है। केंद्र सरकार ने इस बार सेना को खुली छूट दी है, जो सराहनीय कदम है। इसी वजह से आज पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। हमारी वायुसेना पराक्रम दिखा चुकी है। जब जल-थल और वायुसेना के साथ हमला करेंगी तो कुछ ही घंटों में दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा। इस दिन का इंतजार हर भारतीय कर रहा है।

विज्ञापन

नानौता ब्लॉक के गांव लंढौरा निवासी शीतल सिंह भी 1965 युद्ध में शहीद हो गए थे। उनके पुत्र संजय सिंह बताते हैं कि पिता युद्ध के दौरान दुश्मनों को धूल चटाते हुए लाहौर तक पहुंच गए थे और शहीद हुए थे। इस बार युद्ध के आसार बन गए हैं। इस दिन की देशवासी काफी समय प्रतीक्षा कर रहे थे। बस अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। ताकि रोज-रोज का झंझट खत्म हो जाए और पाकिस्तान की कायराना हरकतों की वजह से हमारे जवान शहीद होने बच जाएं। सीधा हमले करने की पाकिस्तान की हैसियत नहीं है। वायुसेना के पराक्रम से देश का मस्तक गर्व से ऊंचा हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed