फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married woman strangled to death in Faridpur, dowry murder case filed against four including husband

फरीदपुर में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman strangled to death in Faridpur, dowry murder case filed against four including husband
फरीदपुर में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरधना। भाजपा विधायक संगीत सोम के गांव फरीदपुर में बुधवार देर रात ससुरालियों ने दहेज की खातिर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के भाई ने थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
बुलंदशहर जनपद के थाना औरंगाबाद के गांव वसुंधरा निवासी सतीश की बेटी शीतल (22) का विवाह 15 मार्च, 2021 को भाजपा विधायक संगीत सोम के पैतृक गांव फरीदपुर निवासी धर्म सिंह पुत्र साहब सिंह के साथ हुआ था। बुधवार रात शीतल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले भी फरीदपुर पहुंचे। उन्होंने दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग को लेकर शीतल की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। दहेज हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शीतल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतका शीतल के भाई राजा ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें शीतल के पति धर्म सिंह, सास मंजू देवी, जेठ मोनू व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ आरपी शाही ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed