फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Married to another woman while being first wife

पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से रचाई शादी

Sat, 08 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Married to another woman while being first wife
पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से रचाई शादी
विज्ञापन

रोहटा। सलाहपुर गांव के एक युवक ने अपनी पहली पत्नी के रहते हुए दूसरे समुदाय की युवती से शादी रचा ली। पहली पत्नी ने पति, जेठ व ननदोई के खिलाफ धोखाधड़ी और जबरन दुराचार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना कंकरखेड़ा के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी चार साल पहले रोहटा थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। आरोप है कि शादी के बाद से पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता था। विरोध जताने पर कई बार जान से मारने की कोशिश की गई, जिसके चलते वह अक्सर मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व ससुराल जाने पर उसने फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि अब पति ने दूसरे समुदाय की एक महिला से शादी रचा ली है और उसके साथ लोनी गाजियाबाद में रह रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दूसरी शादी रचाने में उसके जेठ और ननदोई का भी सहयोग रहा। बताया कि एक सप्ताह पूर्व ननदोई ने भी उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed