{"_id":"613a6167f324484b287c8e84","slug":"marathon-race-will-be-run-on-september-11-and-12-on-the-amrit-festival-of-independence-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: मेरठ में होगी मैराथन, इन दो तारीखों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: मेरठ में होगी मैराथन, इन दो तारीखों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में होगा आयोजन
Fri, 10 Sep 2021 01:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:02 AM IST
सार
मैराथन दौड़ की जानकारी लगने पर युवाओं में भर गया है। मेरठ में आजादी के अमृत महोत्सव पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। शहर में दो दिन तक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मैराथन दौड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। खास बात है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में यह मैराथन होगी। यह पुरुषों के लिए मैराथन दौड़ होगी। बताया गया कि मैराथन में हर उम्र के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इसमें सहभागिता नि:शुल्क है और विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं मैराथन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उधर, मैराथन दौड़ की खबर से युवाओं में काफी उत्साह है। अब उन्हें सिर्फ मैराथन दौड़ की तारीख का इंतजार है।
विज्ञापन
11 और 12 सितंबर को होगी मैराथन दौड़
मेरठ गंगा संरक्षण एवं आजादी को अमृत महोत्सव के रूप में 15 अगस्त से 15 सितंबर तक मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 11 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्र के किला परीक्षित अब्दुल्लापुर स्थित बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल से मैराथन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 12 सितंबर को सुबह आठ बजे से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए दौड़ से एक घंटा पहले चेस्ट नंबर ले सकते हैं।
वहीं देश में आजादी की 75वीं सालगिरह को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव का आगाज किया था। आजादी के अमृत महोत्सव और फिट इंडिया के तहत इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।