फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Map prepared of sports university in Meerut, Three international shooting ranges will be built at a cost of 700 crores

खेल विश्वविद्यालय का नक्शा तैयार: बनेंगी तीन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज, 700 करोड़ आएगी लागत

Fri, 22 Oct 2021 12:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, वाहिद अली, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, वाहिद अली, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Oct 2021 12:53 PM IST
सार

मेरठ के लिए अच्छी खबर है। मेरठ में 700 करोड़ की लागत से तीन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनेंगी। बताया गया कि 91 एकड़ एरिया में यह विवि होगी। खास बात यह है कि इसके अंदर बैंक और पोस्ट ऑफिस की भी सुविधा रहेगी।

विज्ञापन
Map prepared of sports university in Meerut, Three international shooting ranges will be built at a cost of 700 crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सलावा गांव में प्रस्तावित प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का नक्शा भारत सरकार के परिवेश पोर्टल पर अपलोड हो गया है। करीब 700 करोड़ से 91 एकड़ एरिया में बनने वाले इस विश्वविद्यालय में ओलंपिक स्तरीय स्वीमिंग पूल और तीन शूटिग रेंज बनेंगी। नए वर्ष में विवि का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में छह महीने पूर्व प्रदेश के खेल विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। खेल दिवस पर इसका नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया। सिंचाई और वन विभाग ने 91 एकड़ जमीन खेल विभाग के नाम कर दी है। परिवेश पोर्टल पर अपलोड साइट प्लान के मुताबिक यहां निशानेबाजों के लिए दस मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन शूटिंग रेंज बनेंगी। विश्वविद्यालय में खेलों पर शोध भी होगा। कैंपस में बैंक और पोस्ट ऑफिस भी होगा। स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अलग से प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। 
विज्ञापन


फैक्ट फाइल:
700 करोड़ आएगी लागत
91 एकड़ जमीन फाइनल
100 व 400 मीटर के लिए एथलेटिक ट्रैक 

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी मैदान, योगा के लिए अलग हॉल
खेल विश्वविद्यालय में हॉकी के लिए विशाल मैदान, चार लॉन टेनिस कोर्ट, चार वालीबॉल कोर्ट, दो बास्केटबॉल कोर्ट, दो हैंडबॉल कोर्ट, योगा हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, 100 व 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक भी होगा।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

पूर्व अंतरराष्ट्रीय धावक व एथलेटिक कोच विशाल सक्सेना ने कहा विवि खेलों के साथ खेल शिक्षा का हब बनेगा। जिसमें उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे भारत का एक बड़ा केंद्र बनेगा। स्पोर्ट्स सिटी कहे जाने वाले मेरठ के खेल उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को विवि बनने से लाभ मिलेगा। खिलाड़ियों को खेल शिक्षा पर शोध का लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed