फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many students including Bhavana, Tanu Satish were the toppers.

Meerut News: भावना, तनु सतीश समेत कई छात्राएं रहीं अव्वल

Wed, 08 Apr 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Many students including Bhavana, Tanu Satish were the toppers.
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स डे का बुधवार को समापन पर विज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर निर्मल ने किया।

100 मीटर दौड़ में भावना प्रथम, अनामिका द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान पाया। तीन टांग दौड़ में बीए की एनी-आंचल प्रथम, एमए की आंचल-सोनिया द्वितीय और बीकॉम की आधिया-जोया तृतीय रहीं। धीमी साइकिल रेस में एमए की तनु सतीश प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और प्राची तृतीय स्थान पर रहीं। प्रोफेसर्स वर्ग में डॉ. अशोक सोम ने प्रथम स्थान हासिल किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम और एमए द्वितीय स्थान पर रहा। संचालन डॉ. महेश पालीवाल और सोनिया खान ने किया। मैच रेफरी मनु सिरोही के निर्देशन में खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूजा शर्मा, नीतू, डॉ. राजेश्वरी, मोनिका शर्मा, ज्योति, सोनिया रानी, शाइन, शहला अंसारी, डॉ. अशोक सोम, डॉ. विदुषी, राजेंद्र सिंह, डॉ. अंकुर और डॉ. सुषमा का सहयोग रहा। प्राचार्य सिस्टर प्रोफेसर क्रिस्टीना लूईस ने सफल आयोजन के लिए मनु सिरोही सहित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed