फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many big secrets are open of BJP leader Shrikant Tyagi in Meerut

Shrikant Tyagi Update: श्रीकांत त्यागी को मेरठ में मिला था संरक्षण, खुले और भी कई राज

Tue, 09 Aug 2022 09:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Aug 2022 09:12 PM IST
सार

Shrikant Tyagi: भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को मेरठ में संरक्षण मिला था। उससे जुड़े और भी कई राज खुले हैं। वहीं उसे संरक्षण देने वाले नकुल समेत चार लोगों को परतापुर बाईपास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Many big secrets are open of BJP leader Shrikant Tyagi in Meerut
आरोपी श्रीकांत त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shrikant Tyagi: नोएडा में महिला से अभद्रता करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को मेरठ में संरक्षण मिला था। श्रीकांत अपने दोस्त नकुल त्यागी के घर पर रुका था। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत के साथ उसे संरक्षण देने वाले नकुल समेत चार लोगों को मंगलवार सुबह परतापुर बाईपास से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नोएडा पुलिस ने परतापुर बाईपास से 25 हजार के इनामी श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के साथ नखलई फिरोजाबाद निवासी संजय, सिंभावली हापुड़ निवासी राहुल और बरनावा बिनौली निवासी नकुल त्यागी पुत्र ओमप्रकाश को भी पकड़ा गया है। नकुल फिलहाल जागृति विहार में रह रहा था। वह भाजपा नेताओं से भी जुड़ा हुआ था। तभी उसकी मुलाकात श्रीकांत त्यागी से हो गई थी। 
विज्ञापन


उसके बाद से नेता अक्सर श्रीकांत त्यागी के सभी कार्यक्रमों में शामिल होता था। नकुल ने जागृति विहार में श्रीकांत त्यागी के पोस्टर भी लगाए थे। पहले भी कई बार श्रीकांत त्यागी नकुल के घर पर रह चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में पर्दाफाश: ढाई करोड़ का तेल पकड़ा, 10 लोग हिरासत में, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल, देखें तस्वीरें

पुलिस सूत्रों की माने तो इस बार भी फरारी के दौरान नकुल ने ही श्रीकांत को अपने जागृति विहार स्थित फ्लैट में शरण दी थी। सूचना के बाद नोएडा और मेरठ पुलिस ने नकुल के घर पर छापा मारा। पुलिस के आने से पहले ही श्रीकांत के साथ नकुल भी ऋषिकेश चला गया था। नोएडा पुलिस ने नकुल त्यागी को महिला से बदसलूकी के आरोपी को शरण देने का आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि नकुल त्यागी ने फरारी के दौरान श्रीकांत की मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed